{"_id":"57f4cfef4f1c1b8d322710b8","slug":"now-aadhar-is-must-for-subsidy-on-lpg-cylinder-from-nov","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आधार नवंबर से नहीं मिलेगी रसोई गैस पर सब्सिडी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
बिना आधार नवंबर से नहीं मिलेगी रसोई गैस पर सब्सिडी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 05 Oct 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने एलपीजी सिलेंडर (रसोई गैस) की सब्सिडी लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। हालांकि सरकार ने विशिष्ट पहचान नंबर लेने के लिए लोगों को दो महीने का समय दिया है।
विज्ञापन
अभी सरकार एक परिवार को साल में 12 एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी दर पर देती है। हर सिलेंडर पर ग्राहकों को सब्सिडी सीधे उनके बैंक खातों में जमा हो जाती है। इस सीमा के बाद ग्राहकों को बाजार दर पर रसोई गैस मिलती है।
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश दिया है कि एलपीजी सिलेंडर को सब्सिडी के दाम पर लेने के लिए ग्राहकों को आधार कार्ड होने का प्रमाण देना होगा। जिनके पास आधार नहीं है। उन्हें इसे लेने के लिए 30 अक्टूबर, 2016 तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन