फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nomura Sees 75 Basis Point India Rate Cuts in 2023 as GDP Slows

Nomura: GDP में सुस्ती से निपटने के लिए ब्याज दरों में 0.75% तक की कटौती कर सकता है RBI, नोमुरा का अनुमान

Fri, 13 Jan 2023 07:45 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 13 Jan 2023 07:45 PM IST
सार

Nomura: नोमुरा का मानना है कि भारत के मौद्रिक नीति निर्धारक फरवरी महीने में ही ब्याज दरों को 25 बेसिस प्वाइंट तक घटा सकते हैं। ऐसे में केंद्रीय बैंक वर्ष 2011 के बाद से सबसे कड़े मौद्रिक रुख वाले वर्ष के बाद राहत की पहल करेगा।

विज्ञापन
Nomura Sees 75 Basis Point India Rate Cuts in 2023 as GDP Slows
GDP - फोटो : Social Media

विस्तार

जीडीपी में सुस्ती और महंगाई दरों में राहत के बाद भारतीय रिजर्व बैंक 2023 के अगस्त महीने से ब्याज दरें घटाने की शुरुआत कर सकता है। नोमुरा होल्डिंग्स ने शुक्रवार को अपने एक नोट में यह बात कही है। सोनल वर्मा के नेतृत्व वाले नोमुरा के अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि वर्ष 2023 में वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण विकास दर महज 4.5% तक रह सकती है। ऐसे में वर्ष की दूसरी छमाही में केद्रीय बैंक रेपो रेट में 75 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती कर सकता है। 

विज्ञापन

नोमुरा का मानना है कि भारत के मौद्रिक नीति निर्धारक फरवरी महीने में ही ब्याज दरों को 25 बेसिस प्वाइंट तक घटा सकते हैं। ऐसे में केंद्रीय बैंक वर्ष 2011 के बाद से सबसे कड़े मौद्रिक रुख वाले वर्ष के बाद राहत की पहल करेगा। बता दें कि बीते वर्ष रिजर्व बैंक ने मई महीने से लगातार पांच बार रेपो रेट में बढ़ोतरी करते हुए इसे 6.25 प्रतिशत तक पहुंचा दिया था। महंगाई को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बैंक की ओर से की गई यह ब्याज वृद्धि पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है।

विज्ञापन

नोमुरा पहली वैश्विक एजेंसी है जिसने वर्ष 2023 में रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती का अनुमान लगाया है। नोमुरा के अनुसार रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती करते हुए इस वर्ष इसे 5.75 प्रतिशत तक ले जा सकता है। गोल्डमैन सैक्स ने इससे पहले वर्ष 2023 में केंद्रीय बैंक की ओर से अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का अनुमान जताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed