फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   no bill no payment rule enforced in railways for passengers benefit

रेलवे की नई शुरुआत, बिना बिल के मिला सामान तो यात्रियों को नहीं देने पड़ेंगे पैसे

Thu, 18 Jul 2019 05:15 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 18 Jul 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
no bill no payment rule enforced in railways for passengers benefit

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नई योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत रेलवे स्टेशन या फिर ट्रेन के अंदर सामान खरीदने पर बिल न मिलने पर यात्रियों को किसी तरह का पैसा नहीं देना होगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस बात की घोषणा गुरुवार को की। 

विज्ञापन

नो बिल, नो पेमेंट की नीति लागू

रेलवे ने नो बिल, नो पेमेंट की नीति को लागू कर दिया है। इस नीति के तहत विक्रेताओं द्वारा ग्राहकों को बिल देना अनिवार्य किया गया है। ट्रेन अथवा रेलवे प्लेटफार्म पर यदि कोई विक्रेता आपको बिल देने से इंकार करता है तो आप को उसे पैसे देने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन




 

यात्रियों को होगा फायदा

इस नीति के लागू होने से यात्रियों को बहुत बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। अभी यात्रियों को सफर के दौरान सामान खरीदने पर विक्रेता या फिर वेंडर द्वारा बिल नहीं दिया जाता है। वेंडर अथवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मौजूद विक्रेता केवल यात्रियों से केवल सामान की कीमत ले लेता है, लेकिन कभी भी बिल नहीं देता है। ऐसे में कई बार यात्रियों को लगता है कि तय दर से ज्यादा सामान की कीमत वसूली गई है। हालांकि अब नई नीति के लागू होने से पारदर्शिता आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed