फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NITI Aayog Vice Chairman Rajiv Kumar says Indian economy will be among top economies in the world in next few years

नीति आयोग का दावा, आगामी वर्षों में दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगी भारतीय अर्थव्यवस्था

Mon, 07 Dec 2020 04:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 07 Dec 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
NITI Aayog Vice Chairman Rajiv Kumar says Indian economy will be among top economies in the world in next few years
भारतीय अर्थव्यवस्था शेयर बाजार - फोटो : pixabay

देश की अर्थव्यवस्था सुधरने लगी है और इसे लेकर एक अच्छी खबर आई है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले कुछ वर्षों में दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगी। सभी क्षेत्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग किया जाएगा। 

विज्ञापन


नीति आयोग ने वित्त वर्ष 2021-22 के अंत यानी मार्च 2022 तक देश की आर्थिक वृद्धि दर कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी से पहले के स्तर पर ही पहुंच जाने की संभावना जताई है। इससे पहले रविवार को कुमार ने कहा था कि आर्थिक वृद्धि को लेकर यह उम्मीद चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की संकुचन दर आठ फीसदी से कम रहने की संभावना के चलते जगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से रिकवरी कर रही है अर्थव्यवस्था 
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी चालू वित्त वर्ष (2020-21) के संशोधित पूर्वानुमान में आर्थिक वृद्धि दर के माइनस 7.5 फीसदी रहने की संभावना जाहिर की है, जबकि पहले इसके माइनस 9.5 फीसदी रहने का पूर्वानुमान जताया गया था। भारतीय अर्थव्यवस्था सितंबर तिमाही में लगाए गए अनुमान के मुकाबले ज्यादा तेजी से रिकवरी कर रही है। इसका एक कारण विनिर्माण के क्षेत्र में उछाल आना है, जो जीडीपी को 7.5 फीसदी के कम सिकुड़न वाले स्तर पर पहुंचने में मदद कर रहा है और आगे बेहतर उपभोक्ता मांग के लिए उम्मीदें पैदा कर रहा है।

संपत्ति मुद्रीकरण को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राजीव कुमार ने कहा कि, यह जारी प्रक्रिया है और इसने उच्च स्तर पर बहुत सारा आकर्षण हासिल किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, हम लगातार इसे आगे बढ़ाते रहेंगे और इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि संपत्ति मुद्रीकरण का लक्ष्य हासिल हो जाए।

विनिवेश को लेकर ये है सरकार की योजना
बता दें कि सरकार चालू वित्त वर्ष के दौरान विनिवेश के जरिए 2.10 लाख करोड़ रुपये की रकम उगाहना चाहती है। इसमें केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (सीपीएसई) भी शामिल हैं, जिनकी 1.20 लाख करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेची जाएगी। इसके अलावा वित्तीय संस्थानों में सरकार की हिस्सेदारी की बिक्री से 90 हजार करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।


रसायन मुक्त खेती के कार्यक्रमों को मिलेगा बढ़ावा
नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने भारतीय कृषि क्षेत्र को लेकर कहा कि नीति आयोग अब रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती से जुड़े कार्यक्रमों को मजबूती से आगे बढ़ाएगा, जो कृषि उत्पादन की लागत को नाटकीय तरीके से कम करने की क्षमता रखते हैं और पर्यावरण पर भी प्राकृतिक प्रभाव डालते हैं। उन्होंने कहा, प्राकृतिक खेती को पूरे देश में फैलने से भारतीय कृषि क्षेत्र ज्यादा प्रतिस्पर्धात्मक बनेगा और यह किसानों की आय पर भी महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव डालने का वादा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed