फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nirmala Sitharaman will speak to banks state governments to facilitate cash flow

सीतारमण ने बैंकिंग सेवाओं को लेकर बैंक प्रमुखों के की बात, कहा- ग्राहकों की परेशानी जल्द करें दूर

Sat, 28 Mar 2020 05:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 28 Mar 2020 05:06 PM IST
सार

कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू पाबंदियों के बीच वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकों से बात की ताकि लोगों को बैंकों से धन निकालने में दिक्कत न हो। 

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman will speak to banks state governments to facilitate cash flow
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस संकेट के मद्देनजर देश में आवागमन रोक के इस समय में बैंकिंग सेवाओं को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक प्रमुखों से बातचीत की और बैंक सेवाओं में आने वाली दिक्कतों को दूर करने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए बचाव और सुरक्षा के उचित उपाय करते हुए बाधारहित बैंकिंग सेवायें दी जानी चाहिए। देश के कई हिस्सों में बैंक शाखायें बंद होने और बैंक सेवाएं उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें सामने आने के बाद वित्त मंत्री ने यह पहल की है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी ट्वीट के मुताबिक सीतारमण ने शनिवार को सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के प्रमुखों के साथ एक एक कर संपर्क किया। उन्होंने स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, केनारा बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा, महाराष्ट्र बैंक, आंध्र बैंक, सैंटूल बैंक और कार्पोरेशन बैंक सहित तमाम बैंकों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों से बातचीत कर बैंकिंग सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रतिनिधियों से भी संपर्क साधा और उनसे देशभर में सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए बैंकिंग सेवाओं को बिना किसी रुकावट के जारी रखने का आग्रह किया। सीतारमण ने बैंकिंग क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनसे बाधारहित बैंकिंग सेवायें जारी रखने के प्रयास तेज करने को कहा है।

वित्त मंत्री ने शनिवार को इस मुश्किल समय में बैंक अधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को लेकर उनकी सराहना की। सीतारमण ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी को समय पर उनकी जरूरत के लिए नकदी उपलब्ध हो सके। 

बैंकिंग समुदाय की होनी चाहिए प्रशंसा 
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर सरकार ने हाल में गरीबों, बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद के लिए नकदी के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण जैसे कई कदम उठाए हैं। सीतारमण ने कहा, 'पूरे बैंकिंग समुदाय की प्रशंसा होनी चाहिए। वे इस मुश्किल समय में बैंकिंग सेवाओं को जारी रखकर काफी साहस दिखा रहे हैं। वे ग्राहकों को समय पर और सुरक्षित सेवाएं मुहैया करा रहे हैं।' बैंक कर्मचारियों की सराहना करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में वे नकदी उपलब्ध करा रहे हैं और साथ ही बैंक शाखाएं खोलकर लोगों की मदद कर रहे हैं। 

जरूरत होने पर ही ग्राहक जाएं बैंक
भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के अनुसार शुक्रवार को देशभर में 1,05,988 बैंक शाखाएं खुली रहीं। हालांकि, शनिवार और रविवार को बैंकों का अवकाश है। इस बीच, आईबीए ने ग्राहकों से अपील की है कि वे सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करें और जरूरत होने पर ही बैंक शाखाओं में जाएं। आईबीए ने ग्राहकों से कहा है कि वे बैंक शाखाओं में काउंटरों को छूने से बचें और कर्मचारियों के साथ एक निश्चित दूरी बनाकर ही बातचीत करें। साथ ही ग्राहकों से कहा गया है कि वे लाइन में एक-दूसरे के बीच एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर खड़े हों और एक समय में बैंक शाखा में 5-6 से अधिक लोग प्रवेश नहीं करें।


विभिन्न उद्योग मंडलों से सरकार कर रही बात
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि कॉरपोरेट मामलों के सचिव ने कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII), FICCI, ASSOCHAM और PHD Chamber के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनकी चिंताओं को सुना। वित्त मंत्रालय उद्योग की ओर से मिलने वाले इनपुट के आधार पर लगातार काम करना जारी रखेगा। सरकार ने विभिन्न उद्योगों मंडलों से ऐसे समय में बात की है, जब इसी सप्ताह सरकार ने लॉकडाउन की वजह से होने वाले नुकसान को कई तरह के उपाय किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed