फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nirmala Sitharaman told about more than 32000 crore unclaimed money

बैंकों और बीमा कंपनियों में लावारिस पड़े हैं 32,000 करोड़ से भी ज्यादा पैसे, नहीं है कोई दावेदार

Tue, 02 Jul 2019 12:37 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 02 Jul 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman told about more than 32000 crore unclaimed money
money - फोटो : ANI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि इस समय देश के अलग-अलग वित्तीय संस्थानों के पास 32455.28 करोड़ रुपये लावारिस पड़े हैं। यानी 32455.28 करोड़ रुपये की धन को लेने का कोई दावा नहीं कर रहा है। बता दें कि इन संस्थानों में बैंक और बीमा कंपनिया शामिल हैं। 

विज्ञापन

बैंकों के पास है 14,578 करोड़ रुपये का लावारिस धन 

इसमें से बैंकों के पास साल 2018 की तुलना में 26.8 फीसदी ज्यादा यानी 14,578 करोड़ रुपये का लावारिस धन है। साल 2017 की बात करें, तो तब यह आंकड़ा 11,494 करोड़ रुपये था। वहीं साल 2016 में बैंकों में 8,928 करोड़ रुपये लावारिस पड़े थे। 

विज्ञापन

SBI के पास है सबसे अधिक लावारिस धन

वित्त मंत्री ने बताया कि साल 2018 के आखिर में अकेले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में अनक्लेम्ड डिपॉजिट यानी लावारिस धन का आंकड़ा 2156.33 करोड़ रुपये था। अन्य बैंकों की बात करें, तो राष्ट्रीय बैंकों के पास 9,919 करोड़ रुपये का लावारिस धन है, प्राइवेट बैंकों के पास 1,851 करोड़ रुपये का लावारिस पैसा है। वहीं विदेशी बैंक और  क्षेत्रीय ग्रामीण के बैंकों के पास क्रमश: 376 और 271 करोड़ रुपये का लावारिस धन है। बता दें कि स्मॉल फाइनेंस बैंक के पास 2.42 करोड़ रुपये की लावारिस धन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा कंपनियों के पास है 17877.28 करोड़ रुपये का लावारिस धन

बैंकों के अतिरिक्त बीमा कंपनियों के पास भी करोड़ों रुपये लावारिस पड़ा है। बीमा कंपनियों के पास कुल 17877.28 करोड़ रुपये लावारिस पड़े हैं। वहीं पिछले साल यानी सितंबर 2018 के आखिर तक लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में 16887.66 करोड़ रुपये का लावारिस धन था। वहीं गैर-लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में यह आंकड़ा 989.62 करोड़ रुपये था। जीवन बीमा कंपनियों में अकेले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पास 12892.02 करोड़ रुपये की लावारिस धन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed