फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nirmala Sitharaman seen in cream colored saree and shawl, know how the Finance Minister's style was every year

Budget: मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी में दिखीं निर्मला सीतारमण, पद्म पुरस्कार से सम्मानित दुलारी देवी ने की भेंट

Sat, 01 Feb 2025 09:36 AM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 01 Feb 2025 09:36 AM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जिस तरह की साड़ी बजट वाले दिन पहन कर आती हैं, वो बेहद ही खास होती है, जिस वजह से लोग उसके बारे में जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि इस बार वित्त मंत्री ने कौन सी खास साड़ी पहनी है। 

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman seen in cream colored saree and shawl, know how the Finance Minister's style was every year
बजट के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने पहुंचीं तो उनका अंदाज कुछ अलग नजर आया। मिथिला पेटिंग वाली साड़ी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का साधारण लुक नजर आया। साड़ी के साथ उन्होंने शॉल डाला हुआ था। बताया जाता है कि यह साड़ी उनको बिहार की पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने भेंट की थी।  

विज्ञापन

 
संसद में बजट पेश कर हीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिथिला कला और पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के कौशल को सम्मान देने के लिए खास साड़ी पहनी है।  दुलारी देवी 2021 में पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं। जब वित्त मंत्री मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच गतिविधि के लिए मधुबनी गईं, तो उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई थी। बिहार में मधुबनी कला पर उनके साथ विचारों का आदान-प्रदान हुआ। दुलारी देवी ने वित्त मंत्री को साड़ी भेंट की और बजट के दिन इसे पहनने के लिए कहा था।

Nirmala Sitharaman seen in cream colored saree and shawl, know how the Finance Minister's style was every year
बजट के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : ANI

2024 में पहनी थी नीले रंग की साड़ी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी 2024 में अंतरिम बजट पेश किया था। तब वे नीले रंग की साड़ी पहनकर संसद में पहुंची थीं। इस साड़ी पर आइवरी रंग का प्रिंट था। उन्होंने अपने गले में एक चेन भी पहनी थी। भारतीय धर्म शास्त्रों में नीला रंग बल और वीरता का प्रतीक माना जाता है। इसे सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ अधिकार का प्रतीक भी माना जाता है।


 

2023 का लुक भी था खास
2023 में वित्त मंत्री ने लाल रंग की संबलपुरी साड़ी को चुना था। उनकी इस साड़ी में पारंपरिक टेम्पल बॉर्डर बना था। लाल रंग की इस साड़ी में काली बॉर्डर पट्टी दी गई थी, जिसमें जटिल सुनहरा काम हुआ था। 

Nirmala Sitharaman seen in cream colored saree and shawl, know how the Finance Minister's style was every year
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : ANI/अमर उजाला
2022 का लुक 
2022 के बजट सत्र में वित्त मंत्री ने हैंडलूम सिल्क की साड़ी पहनी थी। ब्राउन कलर की साड़ी पर उन्होंने डार्क मरून कलर का ब्लाउज मैच किया था। इस साड़ी पर काफी खूबसूरत सा प्रिंट भी था। 

2021 का लुक
2021 के आम बजट के दौरान वित्त मंत्री ने लाल और ऑफ व्हाइट सिल्क पोचमपल्ली साड़ी में नजर आईं थीं। उनकी इस साड़ी पर ऑफ व्हाइट डिटेलिंग और गोल्डन बॉर्डर दिया हुआ था। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed