फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nirmala sitharaman national infra pipeline worth 102 lakh crore created for various project

सरकार ने बनाया 102 लाख करोड़ का इंफ्रा प्रोजेक्ट बजट, इन सेक्टर्स को लगेंगे पंख

Tue, 31 Dec 2019 05:45 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 31 Dec 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
nirmala sitharaman national infra pipeline worth 102 lakh crore created for various project
- फोटो : ANI

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय इंफ्रा पाइपलाइन की घोषणा करते हुए अगले पांच सालों के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। इस इंफ्रा पाइपलाइन के लिए 102 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इससे सरकार अपने पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को बनाने का लक्ष्य पूरा कर सकती है। 

विज्ञापन


नए पाइपलाइन में केंद्र व राज्यों के 39 फीसदी प्रोजेक्ट होंगे और बाकी के 22 फीसदी निजी क्षेत्र के होंगे। जिन सेक्टर्स में यह प्रोजेक्ट होंगे उनमें बिजली, रेलवे, शहरी सिंचाई, मोबिलिटी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े होंगे।
विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेस की घोषणा करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री ने लाल किले से अपने भाषण में 100 लाख करोड़ रुपये का इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश करने की घोषणा की थी। जिसके बाद एक टास्क फोर्स का गठन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टास्क फोर्स ने 102 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट निकाले हैं, जिसके लिए 70 स्टेकहोल्डर्स से बातचीत की गई थी। इस पाइप लाइन में तीन लाख करोड़ रुपये के अन्य प्रोजेक्ट भी शामिल किए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट 51 लाख करोड़ रुपये के पहले से चल रहे प्रोजेक्ट से अलग हैं, जो पिछले छह सालों से केंंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे थे। 

टास्क फोर्स का किया था गठन

इस पाइपलाइन के निर्माण के लिए सीतारमण ने एक टास्क फोर्स का गठन किया था।  इसके अलावा एक सिंगल विंडो सिस्टम कारोबारियों के लिए बनाया जाएगा ताकि केंद्र और राज्य सरकारों से उन्हें एक ही जगह सारी मंजूरी मिल जाए। यह सिंगल विंडो सिस्टम चार चरणों में पूरा होगा। 

प्रोजेक्ट में निवेश के लिए सिंगल ऑनलाइन फॉर्म

प्रोजेक्ट में निवेश के लिए एक सिंगल ऑनलाइन फॉर्म को भी शुरू करने का एलान किया जासकता है। सिंगल विंडो सिस्टम में केंद्र से मंजूरी मिलने की समय सीमा पहले से तय होगी। यह सिंगल विंडो सैल 21 राज्यों में होगी। प्रत्येक मंत्रालय और राज्य में बात करने के लिए दो लोगों को नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि 2020 की दूसरी छमाही में एक वैश्विक बिजनेस मीट का आयोजन भी सरकार की तरफ से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed