फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nirav modi luxuary cars will go under hammer on 18th april

ऑनलाइन नीलाम होंगी नीरव मोदी की आलीशान गाड़ियां, पोर्शे-रॉल्स रॉयस भी बिकेंगी

Mon, 01 Apr 2019 12:48 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 01 Apr 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
nirav modi luxuary cars will go under hammer on 18th april
नीरव मोदी की आलीशान गाड़ियां

पीएनबी घोटाले के प्रमुख आरोपी नीरव मोदी की आयकर विभाग द्वारा पेंटिग बेचने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उसकी आलीशान 13 गाड़ियों की नीलामी करने जा रहा है। नीलामी की प्रक्रिया 18 अप्रैल को होगी। 

विज्ञापन

आयकर विभाग ने कमाए थे 54 करोड़ रुपये

आयकर विभाग ने हाल ही में नीरव मोदी के बंगले पर लगी महंगी पेटिंग्स को बेचकर के 54.84 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह भी नीलामी के जरिए पैसा रिकवर किया था। अब ईडी को भी भरोसा है कि इन गाड़ियों को बेचने से उसको भी थोड़ा सा अतिरिक्त पैसा मिल जाएगा।

विज्ञापन

ऑनलाइन होगी नीलामी

इन गाड़ियों की ऑनलाइन नीलामी मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएसटीसी) करेगा। हालांकि नीलामी में भाग लेने वालों को गाड़ियां देखने को मिलेगी, लेकिन वो इसकी टेस्ट ड्राइव नहीं कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते एमएसटीसी की वेबसाइट पर गाड़ियों की सारी डिटेल और जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन गाड़ियों की होगी नीलामी

जिन गाड़ियों की नीलामी होगी उनमें रोल्स रॉयस घोस्ट, पोर्श्चे पनेरा, दो मर्सिडीज बेंज, तीन होंडा की गाड़ियां, टोयटा फॉर्चूनर और इनोवा शामिल हैं। इन सभी गाड़ियों की कंडीशन काफी अच्छी है।

नीलामी के बाद मिलेगा समय

नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद खरीदारों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए समय दिया जाएगा। नीरव मोदी फिलहाल लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में हैं। फिलहाल वेस्टमिनस्टर अदालत ने उसकी जमानत अर्जी को दूसरी बार खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed