फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nirav modi case 50 high net worth individuals purchased jwellery worth 5 cr in cash

खुलासा: अभिषेक सिंघवी की पत्नी सहित 50 लोगों ने नीरव से नकद खरीदी 5 करोड़ से ज्यादा की ज्वैलरी

Sat, 14 Jul 2018 10:28 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
nirav modi case 50 high net worth individuals purchased jwellery worth 5 cr in cash

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर जांच तेज करते हुए आयकर विभाग ने 50 ऐसे लोगों पर अपनी नजरें टेड़ी कर दी हैं, जिन्होंने नकद में 5 करोड़ से ज्यादा की ज्वैलरी खरीदी थी। इस लिस्ट में कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी और राजनेता योगेंद्र यादव के रिश्तेदार भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


लोगों को भेजा नोटिस
आयकर विभाग ने ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि जब कई लोगों को नोटिस भेजकर उनसे आय के स्रोत बताने को कहा गया तो, उन्होंने नीरव की फर्म को खरीद के बदले में किसी तरह के नकद भुगतान से इनकार किया।
विज्ञापन


ऐसे लगा पता
हाल ही में योगेंद्र यादव के रेवाड़ी में रिश्तेदार गौतम यादव के यहां छापे के दौरान आयकर अधिकारियों को 15 करोड़ रुपये के ऐसे लेनदेन का पता चला, जिसका कहीं भी कोई जिक्र नहीं था। इन रुपयों से पता चला कि उसने नीरव मोदी के एक स्टोर से नकद में हीरे खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी अनिता सिंघवी 6.8 करोड़ रुपये के हीरे खरीदे, जिसमें से 1.58 करोड़ चेक के द्वारा और बाकी रकम का नकद भुगतान किया गया था। हालांकि नकद देते वक्त उन्होंने अपना पैन नंबर भी दिया था। 

दिखाया कम भुगतान

nirav modi case 50 high net worth individuals purchased jwellery worth 5 cr in cash

अधिकारियों ने कहा कि जुटाए गए दस्तावेज से पता चलता है कि ज्वेलरी खरीदने वाले लोगों ने भुगतान कई हिस्सों में किया। इसका कुछ हिस्सा चेक या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए, जबकि बाकी हिस्सा नकद में भुगतान किया गया।

आयकर विभाग को किया गुमराह
आयकर विभाग के नोटिस के जवाब में ज्यादातर लोगों ने कहा कि उन्होंने नकद भुगतान नहीं किया है, लेकिन आयकर विभाग के जुटाए गए दस्तावेजों और नीरव मोदी की कंपनी की बिक्री दस्तावेज ने उनकी पोल खोल दी। इसलिए आयकर विभाग अब 50 से ज्यादा लोगों के आयकर रिटर्न का फिर से आकलन कर रहा है। ऐेसा 2014-15 के आकलन वर्ष से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed