फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   news broadcasting federation demands lower gst rates from finance minister

न्यूज चैनलों पर कम हो जीएसटी, ब्रॉडकास्टर कंपनियों ने की वित्त मंत्री से मांग

Sat, 18 Jan 2020 12:44 PM IST
paliwal पालीवाल पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 18 Jan 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
news broadcasting federation demands lower gst rates from finance minister
- फोटो : Twitter finance ministry

टीवी समाचार उद्योग से जुड़ी ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों ने वित्त मंत्री से जीएसटी दर को कम करने की मांग की है। न्यूज चैनलों से सरकार 18 फीसदी टैक्स वसूलती है, जबकि अखबारों पर इसकी दर पांच फीसदी है। समाचार चैनल कंपनियों के संगठन न्यूज ब्रॉडकास्टर फेडरेशन के सदस्यों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करके यह मांग उठाई है। 

विज्ञापन


एनबीएफ के अध्यक्ष अर्णब गोस्वामी ने वित्त मंत्री से कहा कि बिजनेस मॉडल में एकरूपता लाई जाए। देश में इस वक्त समाचार चैनलों की बहुत जरूरत है और भविष्य में यह आगे भी ऐसे ही चलते रहेंगे। अखबार के साथ ही टीवी चैनलों का भी बाजार में रहना जरूरी है। 
विज्ञापन


जीएसटी लागू होने का प्रभाव टेलिविजन चैनल्स पर भी पड़ा है। जुलाई में इंडस्ट्री के ऐड रेवेन्यू में 20 से 25 फीसदी की कमी आई है। 

वित्त मंत्री ने फेडरेशन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वो उनकी मांगों पर जरूर गौर करेंगी। सदस्यों ने इस बारे में वित्त मंत्री को एक ज्ञापन भी दिया। इस दौरान फेडरेशन की उपाध्यक्ष  जागी एम पांडा, संजीव नारायण और महासचिव आर जय कृष्णा उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed