{"_id":"67fb4adbb5506063ce04b50d","slug":"new-york-helicopter-crash-case-flight-recorder-absent-claim-reports-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Helicopter Crash: जिस हेलीकॉप्टर हादसे में गई सीमेंस के सीईओ और परिवार की जान, उसमें नहीं था फ्लाइट रिकॉर्डर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Helicopter Crash: जिस हेलीकॉप्टर हादसे में गई सीमेंस के सीईओ और परिवार की जान, उसमें नहीं था फ्लाइट रिकॉर्डर
Sun, 13 Apr 2025 11:08 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:08 AM IST
सार
हादसे में मारा गया हेलीकॉप्टर का पायलट अनुभवी था और उसके पास 788 घंटे उड़ान का अनुभव था, लेकिन जो हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ, उस Bell 206 मॉडल हेलीकॉप्टर में उसने कितने घंटे उड़ान भरी थी, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सीमेंस के सीईओ और उनका परिवार
- फोटो : एक्स/एमजे ट्रुथ अल्ट्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होकर न्यूयॉर्क की हडसन नदी में गिर गया। जिससे हेलीकॉप्टर में सवार सीमेंस कंपनी के सीईओ समेत उनके परिवार के पांच लोगों और एक पायलट ही मौत हो गई थी। अब हादसे की जांच में पता चला है कि हेलीकॉप्टर में फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर मौजूद ही नहीं था। इसके चलते हादसे की जांच में परेशानी आएगी क्योंकि फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर ही फ्लाइट के पूरे डाटा को रिकवर करने और कॉकपिट के माहौल की जानकारी देता है। इसमें हेलीकॉप्टर में सवार लोगों को वॉइस सैंपल भी होते हैं। हालांकि हेलीकॉप्टर में फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर न होने से अब जांच एजेंसियों को कभी पता नहीं चल पाएगा कि हादसे के वक्त क्या हुआ था।
कई जरूरी उपकरण नहीं मिले
हादसे की जांच कर रहे नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने कहा है कि विमान का बीती 1 मार्च को सर्विस हुई थी। गोताखोर और पुलिस विभाग अभी भी हडसन नदी में हेलीकॉप्टर के अहम उपकरणों जैसे मेन रोटर, टेल रोटर, गियरबॉक्स आदि की तलाश कर रहे हैं। कई हिस्से और जरूरी उपकरण बरामद हुए हैं और उनकी जांच की जा रही है। हादसे में मारा गया हेलीकॉप्टर का पायलट अनुभवी था और उसके पास 788 घंटे उड़ान का अनुभव था, लेकिन जो हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ, उस Bell 206 मॉडल हेलीकॉप्टर में उसने कितने घंटे उड़ान भरी थी, इसकी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- US: ट्रंप के ताजा आदेश से अप्रवासियों की और बढ़ी मुश्किलें, अब 24 घंटे पहचान पत्र रखना हुआ जरूरी
विज्ञापन
कंपनी के विमान पहले भी हो चुके हादसों के शिकार
गौरतलब है कि न्यूयॉर्क हेलीकॉप्टर नामक कंपनी का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ और पहले भी इस कंपनी के विमान कई बार हादसों के शिकार हो चुके हैं। साल 2013 में इसी कंपनी के एक विमान की हडसन नदी में आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान के इंजन फेलियर की वजह से ऐसा हुआ। जांच में कंपनी के विमान की सही देखभाल न होने को हादसे की वजह बताया गया था। साल 2015 में भी कंपनी के एक विमान की हार्ड लैंडिंग हुई थी। साल 2019 में कंपनी ने खुद दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की थी। कंपनी ने कहा है कि वे ताजा हादसे में जांच में सहयोग करेंगे।
ये भी पढ़ें- Plane Crash: न्यूयॉर्क के बाद अब दक्षिण फ्लोरिडा में विमान हादसा; तीन लोगों की मौत, एक घायल