फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   New service of EPFO, UAN and PPO will be able to avail anytime

ईपीएफओ ने शुरू की नई सुविधा, अब कभी भी हासिल कर सकेंगे यूएएन और पीपीओ

Fri, 06 Mar 2020 06:44 AM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 06 Mar 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
New service of EPFO, UAN and PPO will be able to avail anytime

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नौकरीपेशा कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत वेतनभोगी अपना यूएएन और पेंशनभोगी अपना पीपीओ दस्तावेज कभी भी डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) बेहद अहम दस्तावेज होता है। यह ईपीएफ खाते में जमा पैसे का पता लगाने या उससे निकासी की स्थिति जानने में मददगार होता है। इसी तरह जो कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं या पेंशनधारक बन चुके हैं। उन्हें पेंशन भुगतान ऑर्डर (पीपीओ) की जरूरत होती है। पीपीओ 12 अंकों का एक नंबर होता है, जिसकी जरूरत हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में होती है। 
विज्ञापन


ईपीएफओ ने हाल में ही बताया है कि कर्मचारी अब अपना पीपीओ और यूएएन सरकार के ई-लॉकर सर्विस यानी डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे। ईपीएफओ के अनुसार, पीपीओ और यूएएन डिजिलॉकर में उपलब्ध होंगे और इसकी मदद से पेंशनधारकों व पीएफ सदस्य अपने दस्तावेज डाउनलोड कर लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है यूएएन और पीपीओ

सभी पीएफ खाताधारकों को एक यूएएन संख्या दी जाती है, ताकि वह अपने पीएफ खाते की जानकारी कहीं भी और कभी भी ले सकें। इसके जरिये ऑनलाइन पीएफ निकासी, ऑनलाइन पीएफ ट्रांसफर, केवाईसी अपडेट, यूएएन कार्ड, पीएफ पासबुक व अन्य ईपीएफओ संबंधित कार्य ऑनलाइन किए जा सकते हैं। 

इसके जरिये पीएफ खाते की डिटेल भी ले सकते हैं। इसी तरह, कर्मचारी पेंशन योजना के तहत आने वाले पेंशनधारकों को एक यूनिक नंबर दिया जाता है, जिसकी मदद से सेवानिवृत्त के बाद पेंशन प्राप्त करते हैं। इसे पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) कहा जाता है। सेवानिवृत्त होने पर ईपीएफओ हर कर्मचारी को एक लेटर जारी करता है जिसमें इस नंबर की डिटेल होती है।

क्या है डिजिलॉकर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत डिजिलॉकर योजना शुरू की थी। इसमें आप जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे अहम दस्तावेज ऑनलाइन रख सकते हैं। आधार संख्या के इस्तेमाल से डिजिलॉकर खोला जा सकता है। इस योजना का उद्देश्य दस्तावेजों के कागजी रूप को कम करना और ई-दस्तावेज के चलन को बढ़ावा देना है। आप अपने दस्तावेजों को स्कैन कर डिजिलॉकर पर अपलोड कर सकते हैं। साथ ही डिजिटल ई-साइन सेवा का उपयोग कर उन पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

डिजिलॉकर से ऐसे निकालें पीएफ दस्तावेज

  • सबसे पहले https://digilocker.gov.in पर जाएं और लॉग इन करें।
  • अपना मोबाइल/आधार/यूजरनेम दर्ज करें, आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • पहले से बनाए गए 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार अपने अकाउंट में लॉग-इन हो जाने पर, इश्यूड डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया वेबपेज खुलेगा जहां गेट मोर इंश्यूड डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें।
  • सेंट्रल गवर्नमेंट टैब के अंदर ईपीएफओ पर क्लिक करें।
  • नया वेबपेज खुलेगा जहां यूएएन पर क्लिक ईपीएफओ के डाटाबेस से दस्तावेज पीडीएफ फॉर्म में मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed