New Rules April 1st 2025: एटीएम से निकासी पर शुल्क और UPI से लेकर हाइवे पर टोल दरों तक, आज से बदल रहा बहुत कुछ
New Rules from April 1st, 2025: 1 अप्रैल 2025 यानी नए वित्त वर्ष का पहला दिन... आज से हुए बदलावों का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। आम बजट की घोषणाएं भी लागू हो गई हैं। टैक्स, बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, जमा, बचत और जीएसटी से जुड़े कई नियमों में हुए संशोधन आज से लागू हो गए हैं। इससे करदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों, उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ने वाला है।
Please wait...
विस्तार
आज की तारीख यानी 1 अप्रैल 2025 बहुत ही अहम है। आज से ढेरों ऐसे नियम बदल रहे हैं या यूं कहें कि आज से ढेरों नए नियम लागू हो रहे हैं, जिनका आम जनता यानी हम सभी की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेन-देन पर सीधा असर पड़ेगा। एटीएम से नकद निकासी हो या फिर हाईवे पर टोल दरें, सभी में बदलाव होने जा रहा हैं। इसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ेगा। बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई लेन-देन समेत तमाम नियमों में भी संशोधन देखने को मिलेगा। तेल विपणन कंपनियों ने भी वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन कर दिया है। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 41 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत आज से 1762 रुपये हो गई है। ऐसे में हम आपके लिए ऐसे सभी बदलावों की पूरी जानकारी 15 ग्राफिक्स के जरिए लाए हैं। आइए जानते हैं...
यह भी पढ़ें-
- New Rules: इनकम टैक्स से लेकर यूपीआई और क्रेडिट कार्ड तक...आज से क्या-क्या बदलेगा; यहां जानें हर सवाल का जवाब
- EPFO: पीएफ निकासी के ऑटो सेटलमेंट की सीमा में होगा बदलाव, ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने की तैयारी में केंद्र
- New Rules: वित्त मंत्री 1 अप्रैल को 'राज्य आर्थिक मंच' पोर्टल का करेंगी शुरुआत, जानिए और क्या-क्या बदलेगा
- MSME New Rule: एमएसएमई की बदली परिभाषा, निवेश-कारोबार की सीमा में बढ़ोतरी; टर्नओवर के नियमों में भी बड़े बदलाव
- म्यूचुअल फंड में कल से बड़े बदलाव: बताने होंगे स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे; पैन-आधार लिंक नहीं, तो भूल जाइए लाभांश
- UPI New Rule: अगर मोबाइल नंबर बंद तो नहीं मिलेंगी यूपीआई की सेवाएं; बदल रहे नियम, यूजर्स तुरंत कर लें ये काम
- टैक्स-बैंकिंग, जमा-बचत व GST से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव, आम आदमी पर होगा सीधा असर
- 12.75 लाख रुपये तक कमाई करमुक्त, एक अप्रैल से लागू होगी नई कर व्यवस्था; जानें क्या-क्या हुए बदलाव
संबंधित वीडियो