{"_id":"67ea0b0aca0f71080706a1f0","slug":"big-changes-in-mutual-funds-stress-test-results-must-if-pan-aadhaar-is-not-linked-forget-about-dividends-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूचुअल फंड में कल से बड़े बदलाव: बताने होंगे स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे; पैन-आधार लिंक नहीं, तो भूल जाइए लाभांश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
म्यूचुअल फंड में कल से बड़े बदलाव: बताने होंगे स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे; पैन-आधार लिंक नहीं, तो भूल जाइए लाभांश
Mon, 31 Mar 2025 08:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 31 Mar 2025 08:54 AM IST
सार
नया वित्त वर्ष कल यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। वित्त वर्ष के पहले दिन से कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। इनका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि म्यूचुअल फंड से जुड़े कौन-कौन से नियमों में होगा संशोधन...
विज्ञापन
mutual funds
- फोटो : Adobe Stock
Please wait...
विस्तार
बाजार नियामक सेबी ने म्यूचुअल फंड से जुड़े नियमों में एक अप्रैल से कई कई बदलाव किए हैं। इसके तहत एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) को न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) से जुटाई गई रकम को 30 दिन में निवेश करना होगा। पहले यह समयसीमा 60 दिन थी।
विज्ञापन
इसके अलावा सेबी ने म्यूचुअल फंड योजनाओं के लिए 'स्ट्रेस टेस्टिंग' के खुलासे को अनिवार्य कर दिया है, ताकि निवेशकों को स्कीम की वित्तीय स्थिरता को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिले। नए नियमों का मकसद म्यूचुअल फंड्स के परिचालन को ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाना, जवाबदेही बढ़ाना और निवेशकों का भरोसा मजबूत करना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अगर मोबाइल नंबर बंद तो नहीं मिलेंगी यूपीआई की सेवाएं; बदल रहे नियम, यूजर्स तुरंत कर लें ये काम
विज्ञापन
बिना किसी एग्जिट लोड के अपना पैसा निकाल सकते हैं
अगर कोई एएमसी 30 दिन में फंड निवेश नहीं कर पाती, तो निवेशकों को बिना किसी एग्जिट लोड के अपना पैसा निकाल सकते हैं।
एएमसी कर्मचारियों को वेतन का एक हिस्सा करना होगा निवेश
एएमसी के कर्मचारियों के लिए वेतन का एक निश्चित हिस्सा म्यूचुअल फंड स्कोमों में निवेश करना अनिवार्य होगा। यह निवेश कर्मचारी के पद और जिम्मेदारी के आधार पर तय किया जाएगा। इसे सेवी के निधर्धारित नियमों के अनुसार लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- कल से नया वित्त वर्ष: टैक्स-बैंकिंग, जमा-बचत व GST से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव, आम आदमी पर होगा सीधा असर
पैन-आधार लिंक नहीं, तो भूल जाइए लाभांश
अगर आपने अभी तक अपना पैन और आधार लिंक नहीं किया है, तो एक अप्रैल से आपको लाभांश मिलना बंद हो जाएगा। इसके बाद लाभांश और कैपिटल गेन्स से होने वाली कमाई पर अधिक टीडीएस भी लगने लगेगा। इतना ही नहीं, आपको फॉर्म 26एस में कोई क्रेडिट भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन