फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   New Report of survey discloses 70 percent of Meta employees do not trust CEO Mark Zuckerberg

Facebook: 70 प्रतिशत मेटा कर्मचारियों को मार्क जुकरबर्ग पर नहीं है भरोसा, जानिए, क्यों है CEO से नाराजगी

Sun, 11 Jun 2023 06:07 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 11 Jun 2023 06:07 PM IST
सार

जुकरबर्ग के खिलाफ कर्मचारियों की नाराजगी के कई कारण हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण है, कर्मचारियों की छंटनी, जो अलग-अलग हिस्सों में हुई और इस तरह से मेटा ने करीब 21 हजार कर्मियों को कंपनी से निकाला था। इसके अलावा बजट में कटौती, कंपनी में धीमी भर्ती आदि कारणों से भी कर्मचारियों में नाराजगी है।

विज्ञापन
New Report of survey discloses 70 percent of Meta employees do not trust CEO Mark Zuckerberg
फेसबुक। - फोटो : Social Media

विस्तार

मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की मूल कंपनी) के कर्मचारियों को अपने शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। एक सर्वे के दौरान सामने आया कि सिर्फ 26 प्रतिशत कर्मचारियों को ही मार्क जुकरबर्ग पर अब विश्वास रह गया है। बता दें, पिछले साल अक्टूबर में हुए सर्वे में 31 प्रतिशत कर्मचारियों को जुकरबर्ग पर भरोसा था, जिसमें भी अब पांच प्रतिशत की कमी आई है।

विज्ञापन

छंटनी के कारण कर्मचारियों में नाराजगी
एक विदेशी मीडिया के अनुसार, सिर्फ 43 प्रतिशत कर्मियों ने ही उनकी सराहना की है। जबकि, पिछले साल 58 प्रतिशत लोगों ने उनकी सराहना की थी। जुकरबर्ग के खिलाफ कर्मचारियों की नाराजगी के कई कारण हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण है, कर्मचारियों की छंटनी, जो अलग-अलग हिस्सों में हुई और इस तरह से मेटा ने करीब 21 हजार कर्मियों को कंपनी से निकाला था। इसके अलावा बजट में कटौती, कंपनी में धीमी भर्ती आदि कारणों से भी कर्मचारियों में नाराजगी है। रिपोर्ट के अनुसार, मेटा वित्तीय सुधार और दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए काम प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को रद्द कर रही है।

विज्ञापन

मेटा प्रमुख ने गुरुवार को एक बैठक की। बैठक में उन्होंने कंपनी के उत्पादों के रोडमैप पर चर्चा की। कंपनी के कई शीर्ष अधिकारी भी बैठक में शामिल थे। यहां उन्होंने कहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास के लिए जोर दिया। जुकरबर्ग ने कहा कि हम उद्योग में एक महत्वपूर्ण और अनूठी भूमिका निभाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

11 हजार कर्मचारियों को निकलाने से पहले मांगी माफी
मेटा से एकसाथ 11 हजार कर्मचारियों को निकालते वक्त जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को एक पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में कर्मचारियों से माफी मांगी थी। मार्क ने पत्र में कहा था कि कमाई में गिरावट और प्रौद्योगिकी उद्योग में जारी संकट के चलते यह फैसला करना पड़ा। दुर्भाग्य से यह मेरी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हैं। ऑनलाइन कॉमर्स के पिछले रुझान वापस आ गए हैं, लेकिन इसके साथ ही व्यापक आर्थिक मंदी, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और विज्ञापन घटने के संकेत के चलते हमारी आय मेरी अपेक्षा से बहुत घट गई है। मैंने इसे गलत ढंग से समझा। इसलिए मैंने लोगों की छंटनी का कठिन निर्णय भी लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed