Rishi Sunak: 'क्या वह भी हफ्ते में 70 घंटे काम करेंगे?' पूर्व ब्रिटिश पीएम की नई नौकरी पर नेटिजन्स की टिप्पणी
गोल्डमैन सेश से सुनक के जुड़ने पर नेटिजन्स भी दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने सुझाव दिया है कि उन्हें गोल्डमैन सैक्स के बजाय इन्फोसिस में शामिल होने पर विचार करना चाहिए था। एक नेटिजन ने मजाक में कहा, "उन्हें इंफोसिस जॉइन कर लेना चाहिए था और 70 घंटे काम करना चाहिए था।" आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक वरिष्ठ सलाहकार के रूप में गोल्डमैन सैश से जुड़ गए। गोल्डमैन सैश एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे प्रभावशाली वित्तीय संस्थाओं में से एक है। सुनक अक्तूबर 2022 से जुलाई 2024 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे हैं।
21 साल बाद सुनक ने की है गोल्डमैन सैश में वापसी
पिछले साल कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पद से इस्तीफा देने के बाद सुनक की यह पहली बड़ी भूमिका होगी। सुनक 21 साल के अंतराल के बाद वॉलस्ट्रीट स्थित निवेश बैंक में वापसी कर रहे हैं।इससे पहले उन्होंने वहां ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षु और बाद में कनिष्ठ विश्लेषक के रूप में काम किया था।
सुनक की नई नौकरी को सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके ससुर के बयान से जोड़ा
गोल्डमैन सेश से सुनक के जुड़ने पर नेटिजन्स भी दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने सुझाव दिया है कि उन्हें गोल्डमैन सैक्स के बजाय इन्फोसिस में शामिल होने पर विचार करना चाहिए था, जहां उनकी पत्नी के काफी पारिवारिक संबंध हैं। एक नेटिजन ने मजाक में कहा, "उन्हें इंफोसिस जॉइन कर लेना चाहिए था और 70 घंटे काम करना चाहिए था।" दूसरे यूजर ने पूछा, "क्या वह हफ़्ते में 70 घंटे काम करेगें?"
ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान सरकार ने तेज किए PIA की बिक्री के प्रयास, चार कंपनियां बोली लगाने के लिए योग्य घोषित
एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "आपके ससुर आपको सप्ताह में 70 घंटे काम करने के लिए मजबूर करते हैं।" एक नेटिजन ने टिप्पणी की, "और साक्षात्कारकर्ता को पिछली नौकरी के बारे में बताने के अनुभव का भी अंदाजा लगाइए। एक नेटिजन ने पूछा, "वह उन्हें क्या सलाह देते हैं? कैसे पूरी तरह से संपर्क से बाहर रहें?"
सुनक की वापसी पर बैंक के सीईओ ने भी दी प्रतिक्रिया
गोल्डमैन सैश से सुनक के जुड़ने पर निवेश बैंक के सीईओ यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड सोलोमन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं ऋषि का गोल्डमैन सैक्स में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में पुनः स्वागत करते हुए उत्साहित हूं।"
ये भी पढ़ें: Apple New COO: एपल ने भारतीय मूल के सबीह खान को मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया, टिम कुक ने कही यह बात
अपनी नई भूमिका में, सुनक गोल्डमैन सैक्स के ग्राहकों को भू-राजनीतिक और आर्थिक मामलों पर सलाह देंगे और सरकार एवं वित्त में अपने अनुभव का लाभ उठाएँगे। वे वैश्विक टीमों के साथ भी जुड़ेंगे और कंपनी की निरंतर सीखने और विकास की संस्कृति में योगदान देंगे। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब पिछले आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की बड़ी हार के बावजूद सुनक ब्रिटेन के राजनीतिक परिदृश्य पर अपना प्रभाव बनाए रखने में सफल रहे हैं।