फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Net direct tax collections double to more than Rs 1.85 lakh crore this fiscal so far: Govt data

सरकार की कमाई बढ़ी: शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अब तक दोगुना से ज्यादा बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपये

Wed, 16 Jun 2021 07:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 16 Jun 2021 07:05 PM IST
सार

चालू वित्त वर्ष में सरकार की कमाई में इजाफा हो रहा है। प्रत्यक्ष कर संग्रह ही अब तक दोगुना बढ़ चुका है। अग्रिम कर संग्रह में जून तिमाही में 146 फीसदी वृद्धि हुई है। 
 

विज्ञापन
Net direct tax collections double to more than Rs 1.85 lakh crore this fiscal so far: Govt data
सांकेतिक चित्र - फोटो : pixabay

विस्तार

आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह दोगुना से अधिक होकर 1.85 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसका मुख्य कारण व्यक्तिगत आयकर और अग्रिम कर भुगतान में वृद्धि है।

विज्ञापन


शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में शामिल कंपनी आयकर (कार्पोरेट इनकम टैक्स) संग्रह 74,356 करोड़ रुपये रहा जबकि प्रतिभूति सौदा कर (एसटीटी) समेत व्यक्तिगत आयकर संग्रह 1.11 लाख करोड़ रुपये रहा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि रिफंड की गई कर राशि को घटाकर शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह एक अप्रैल से 15 जून के बीच 1,85,871 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 92,762 करोड़ रुपये रहा था। यानी पिछले साल के मुकाबले इसमें 100.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में अबतक 30,731 करोड़ रुपये रिफंड के रूप में वापस किए गए हैं। मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 2.16 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 1.37 लाख करोड़ रुपये था। बयान के अनुसार सकल कंपनी आयकर संग्रह 96,923 करोड़ रुपये जबकि व्यक्तिगत आयकर 1.19 लाख करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग के अनुसार अग्रिम कर संग्रह 28,780 करोड़ रुपये रहा जबकि स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) 1,56,824 करोड़ रुपये रही। खुद से आकलन किया गया कर 15,343 करोड़ रुपये और नियमित आकलन कर 14,079 करोड़ रुपये रहा।


पहली तिमाही में 146 फीसदी बढ़ोतरी हुई
सीबीडीटी ने कहा कि नए वित्त वर्ष के शुरूआती महीनों के बेहद चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद, वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के लिए अग्रिम कर संग्रह करीब 146 प्रतिशत बढ़कर 28,780 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 11,714 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed