फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   neeta ambani became the most powerful businesswomen in asia

नीता अंबानी बनीं एशिया की सबसे 'पावरफुल बिजनेस वुमेन', देखिए पूरी लिस्ट

Thu, 07 Apr 2016 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
neeta ambani became the most powerful businesswomen in asia
एशिया की सबसे ताकतवर महिला कारोबारी - फोटो : getty

फोर्ब्स ने एशिया की 50 सबसे ताकतवर कारोबारी महिलाओं की सूची जारी की है। इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर नीता अंबानी पहले स्थान पर आई हैं। इसमें उन महिलाओं को रखा गया है, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। इस लिस्ट में कुल मिलाकर 8 भारतीय महिलाओं ने अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


इस लिस्ट में भारतीय स्टेट बैंक की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अरुंधति भट्टाचार्या को दूसरा स्थान मिला है। इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाली अन्य महिलाओं में म्यू सिग्मा की अबिंगा धीरज 14वें स्थान पर, वेल्सपुन इंडिया की दीपाली गोयनका 16वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर ल्यूपिन की सीईओ विनीता गुप्ता 18वें स्थान पर, आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर चंदा कोचर 22वें स्थान पर, वीएलसीसी हेल्थ केयर की वंदना लूथरा 26वें स्थान पर और बाइकॉन की संस्थापक और चेयरमैन किरन मजूमदार शॉ 28 वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिए नीता अंबानी से, भारतीय कारोबार की पहली महिला

neeta ambani became the most powerful businesswomen in asia
फोर्ब्स की लिस्ट में नीता अंबानी को पहला स्थान

फोर्ब्स ने हेडलाइन दी है- 'मिलिए नीता अंबानी से, भारतीय कारोबार की पहली महिला'। फोर्ब्स ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के द्वारा नीता अंबानी की तारीफ किए जाने की बात का भी जिक्र किया है।

फोर्ब्स की इस लिस्ट में 14 देशों की महिलाएं शामिल हुई हैं। चीन और हांगकांग से इस लिस्ट में 14 महिलाएं हैं, जो सबसे अधिक हैं। इसके बाद नंबर आता है भारत का, जहां से 8 महिलाओं में इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

लिस्ट में थाईलैंड की 5 महिलाएं, जापान की 4 महिलाएं, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और वियतनाम की 3-3 महिलाएं शामिल हैं, जबकि दक्षिण कोरिया और फिलीपीन्स से 2-2 महिलाएं इस लिस्ट में हैं। वहीं मकाऊ, ताइवान और न्यूजीलैंड से 1-1 महिला इस लिस्ट में शामिल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed