फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   near 2 crore people joined job during may employment rate better by 2 percent

लॉकडाउन में ढील से मई में नौकरी पर वापस लौटे दो करोड़ लोग, दो फीसदी बढ़ी रोजगार दर

Wed, 27 May 2020 04:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 27 May 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
near 2 crore people joined job during may employment rate better by 2 percent
lockdown - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना वायरस को फलने से रोकने के लिए लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकार ने थोड़ ढील दी है, जिसके बाद मई में लगभग दो करोड़ लोग नौकरी पर वापस लौटे हैं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की रोजगार दर मई में दो फीसदी बढ़कर 29 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पहले अप्रैल में यह 27 फीसदी थी। 

विज्ञापन


सीएमआई की रिपोर्ट से पता चला कि 25 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन की वजह से देश के करीब 12.20 करोड़ लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। इस संदर्भ में सीएमआई ने कहा कि अप्रैल में 12.20 करोड़ लोगों की नौकरी जाने का आंकड़ा मई में घटकर 10.20 करोड़ पर आ गया।
विज्ञापन


मई में सप्ताह के बाद श्रम भागीदारी दर बढ़ रही है। 17 मई को खत्म हुए सप्ताह में यह 38.8 फीसदी रही। यानी अप्रैल में तकनीकी रूप से श्रम बाजार को छोड़ चुकी काफी बड़ी संख्या वापस आ रही है। श्रम भागीदारी दर मार्च में 41.9 फीसदी से गिरकर अप्रैल में 35.6 फीसदी हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार यह संभावित बेरोजगार हैं, लेकिन तकनीकी रूप से बेरोजगार नहीं माने जाते हैं। क्योंकि ये लोग काम करने के इच्छुक हैं। ऐसे में अगर रोजगार की स्थिति में मामूली सुधार होता है, तब वे आसानी से श्रम बल में शामिल हो सकते हैं और रोजगार की तलाश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed