{"_id":"63958de2e542d202af6ec9ce","slug":"ndtv-group-invites-adani-group-to-name-two-directors-for-board-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"NDTV-Adani Group: एनडीटीवी की अदाणी समूह को पेशकश, बोर्ड में दो निदेशकों की नियुक्ति के लिए मांगे नाम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
NDTV-Adani Group: एनडीटीवी की अदाणी समूह को पेशकश, बोर्ड में दो निदेशकों की नियुक्ति के लिए मांगे नाम
Sun, 11 Dec 2022 01:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 11 Dec 2022 01:29 PM IST
सार
गौरतलब है कि अदाणी समूह ने इस टीवी नेटवर्क के संस्थापकों राधिका रॉय और प्रणय रॉय से डील के तहत नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी।
विज्ञापन
अदाणी समूह ने एनडीटीवी में खरीदी है हिस्सेदारी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनडीटीवी मीडिया ग्रुप ने उद्योगपति गौतम अदाणी के 'अदाणी ग्रुप' से अपने बोर्ड में नियुक्ति के लिए दो निदशकों के नाम मांगें हैं। बताया गया है कि कंपनी ने अदाणी ग्रुप को दो सीटों की पेशकश की है। एनडीटीवी ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत इस समूह को कंपनी में उसकी 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी के एवज में यह पेशकश की है। शेयर बाजारों को इसे लेकर सूचना भेजी जा चुकी है।
गौरतलब है कि अदाणी समूह ने इस टीवी नेटवर्क के संस्थापकों राधिका रॉय और प्रणय रॉय से डील के तहत नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। इसके बाद, इसने सार्वजनिक शेयरधारकों से अतिरिक्त 26 प्रतिशत हासिल करने के लिए एक खुली पेशकश की।
एनडीटीवी के निदेशक मंडल ने नौ दिसंबर, 2022 को आयोजित अपनी बैठक में अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की अप्रत्यक्ष अनुषंगी कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड को आमंत्रित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उसके पास एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी है। इस आधार पर उसे एनडीटीवी में दो निदेशक मनोनीत करने को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा गया है कि इस नियुक्ति पर 23 दिसंबर, 2022 को होने वाली निदेशक मंडल की अगली बैठक में विचार किया जाएगा। एनडीटीवी में सबसे अधिक शेयरधारिता होने के कारण अडाणी समूह को समाचार प्रसारण कंपनी का चेयरमैन नियुक्त करने का भी अधिकार मिल गया है। हालांकि, एनडीटीवी की ओर से शेयर बाजारों को भेजी गई सूचना में खुली पेशकश के बाद कंपनी में अडाणी की हिस्सेदारी का उल्लेख नहीं है।
इससे पहले, शेयर बाजार नियामक सेबी ने अदाणी समूह को मीडिया कंपनी न्यू डेल्ही टेलीविजन (एनडीटीवी) के 26 फीसदी अतिरिक्त शेयर खरीदने के लिए ओपन ऑफर लाने की मंजूरी दे दी थी। इस मंजूरी के मुताबिक, अदाणी समूह का ऑफर 22 नवंबर को आया था और 5 दिसंबर को ये बंद था। ऑफर में कंपनी के एक शेयर का मूल्य 294 तय किया गया है। बाजार नियामक ने 492.81 करोड़ के इस ऑफर के लिए 7 नवंबर को निर्णायक सहमति दी।
अदाणी समूह की खुली पेशकश एनडीटीवी के शेयर के मौजूदा भाव की तुलना में काफी कम कीमत पर की गई है। खुली पेशकश के तहत शेयर का भाव 294 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जबकि शुक्रवार को शेयर बाजारों में एनडीटीवी का शेयर 414.40 रुपये पर बंद हुआ था।
अबतक जितने शेयरों की पेशकश की गई है वह एनडीटीवी के शेयरों का 8.26 प्रतिशत है। इसके अलावा अडाणी समूह 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी पहले ही हासिल कर चुका है। अब इन्हें मिलाकर मीडिया कंपनी में समूह की हिस्सेदारी 37.44 प्रतिशत होगी। ये कंपनी के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय की 32.26 प्रतिशत हिस्सेदारी से अधिक है।