फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ncrb releases data of fake currency seizure data, 2000 rupees note is among highest

NCRB रिपोर्ट: 2017 में पकड़े गए 28 करोड़ रुपये के नकली नोट, इतने हैं 2000 रुपये के नोट

Mon, 21 Oct 2019 09:32 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 21 Oct 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
ncrb releases data of fake currency seizure data, 2000 rupees note is among highest
Fake Currency - फोटो : अमर उजाला

2017 में नोटबंदी के बाद शुरू हुए 2000 और 500 रुपये के नए करेंसी नोटों के बाद भी नकली नोटों के परिचालन में किसी तरह का कोई कमी देखने को नहीं मिली थी। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के द्वारा जारी किए गए डाटा के अनुसार उस साल केवल दो हजार रुपये के 74898 के जाली नोट पकड़े गए। हालांकि सबसे ज्यादा संख्या बंद किए गए पुराने 500 रुपये के नोट की थी। 

विज्ञापन

सबसे ज्यादा पकड़े गए पुराने 500 रुपये के नोट

डाटा के अनुसार सबसे देश में उस वक्त सबसे ज्यादा 500 रुपये के नकली नोट पकड़े गए थे। पूरे देश से कुल 1,02,815 करेंसी नोट 500 रुपये के पकड़े गए थे। दूसरे स्थान पर 100 रुपये के नोट  की संख्या थी। इसके कुल 92,778 नकली नोट पकड़े गए थे। इसके बाद तीसरे स्थान पर दो हजार के नोटों की संख्या है। इसके कुल 74,898 नकली नोट पकड़े गए थे। चौथे स्थान पर नोटबंदी के समय बंद हुआ 1000 रुपये का नोट है। इसके कुल 65,371 नकली नोट पकड़े गए थे। 

विज्ञापन





 

केंद्र शासित प्रदेश में केवल दिल्ली था गढ़

डाटा के अनुसार केंद्र शासित प्रदेशों में से केवल दिल्ली में ही नकली नोट पकड़े गए थे। अन्य जगह पर किसी तरह का कोई नकली नोट नहीं पकड़ा गया था। दिल्ली में 1000 रुपये के कुल 40363, पुराना 500 रुपये के कुल 35,618, 100 रुपये के कुल 28468 और दो हजार रुपये के 3385 नकली नोट पकड़े गए थे। दिल्ली के अलावा अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में आंकड़ा शून्य रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अगर छोटे नोटों की बात करें तो पुलिस और अन्य एजेंसियों ने एक रुपये से लेकर के 50 रुपये तक के नकली नोट भी बरामद किए थे। पूरे देश में उस साल कुल 28,10,19,294 की जाली मुद्रा जब्त की गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed