{"_id":"62ffc47e303007264b06518a","slug":"nagaland-nirmala-sitharaman-to-inaugurate-csr-investment-and-banking-conclave-2022-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड: सीएसआर निवेश और बैंकिंग कॉन्क्लेव 2022 का उद्घाटन करेंगी निर्मला सीतारमण, जानें सब कुछ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
नगालैंड: सीएसआर निवेश और बैंकिंग कॉन्क्लेव 2022 का उद्घाटन करेंगी निर्मला सीतारमण, जानें सब कुछ
Fri, 19 Aug 2022 10:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:42 PM IST
सार
इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण कार्यक्रम के लिए नागालैंड की अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी। उनकी यात्रा के स्थगित होने के कारण नागालैंड सरकार ने अपने पहले सीएसआर निवेश और बैंकिंग सम्मेलन के आयोजन को टाल दिया था।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नागालैंड में पहली बार आयोजित होने जा रहे सीएसआर निवेश और बैंकिंग सम्मेलन 2022 का उद्घाटन करेंगी। नागालैंड सीएसआर इन्वेस्टमेंट एंड बैंकिंग कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन 22 से 24 अगस्त तक आयोजित होने वाला है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण कार्यक्रम के लिए नागालैंड की अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी। उनकी यात्रा के स्थगित होने के कारण नागालैंड सरकार ने अपने पहले सीएसआर निवेश और बैंकिंग सम्मेलन के आयोजन को टाल दिया था।
विज्ञापन
इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 4 और 5 जुलाई को होने वाले नागालैंड सीएसआर और निवेश सम्मेलन 2022 में भाग लेने वाली थीं। सीएसआर कॉन्क्लेव नागालैंड में अपनी तरह का पहला सम्मेलन है। जिसका आयोजन निवेश और विकास प्राधिकरण नागालैंड (आईडीएएन) द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
कॉन्क्लेव को नागालैंड में सीएसआर निवेश की आवश्यकता को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया है। सम्मेलन के दौरान सीतारमण नागालैंड के व्यापारिक समुदाय और महिला उद्यमियों के साथ बैठक करेंगी।