{"_id":"57974ce24f1c1b2e6421eb64","slug":"myntra-acquires-jabong-from-global-fashion-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट की कंपनी मिंत्रा ने खरीदी ई-कॉमर्स साइट जबॉन्ग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
फ्लिपकार्ट की कंपनी मिंत्रा ने खरीदी ई-कॉमर्स साइट जबॉन्ग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jul 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली मिंत्रा ने मंगलवार को कहा कि उसने ग्लोबल फैशन ग्रुप से जबॉन्ग का अधिग्रहण कर लिया है। अभी इस खरीद की राशि का खुलासा नहीं हुआ है। यह कदम आगे चलकर भारत के बढ़ते ई-कॉमर्स उद्योग में एकीकरण का प्रतीक बनेगा। इस अधिग्रहण के बाद मिंत्रा 1 करोड़ 50 लाख मासिक सक्रिय उपभोक्ताओं के आधार तक पहुंच सकेगा। सौदे के बारे में किसी भी प्रकार की वित्तीय जानकारी साझा नहीं की गई।
विज्ञापन
मिंत्रा को 2014 में फ्लिपकार्ट ने अधिग्रहीत कर लिया था। इस सौदे की अनुमानित राशि 2,000 करोड़ रुपये थी। मिंत्रा ने एक बयान में कहा कि जबॉन्ग के अधिग्रहण से आगे चलकर भारत में फैशन और लाइफस्टाइल खंड में फ्लिपकार्ट समूह की स्थिति और मजबूत होगी। जबंग 1,000 से भी ज्यादा विक्रेताओं, 1,500 से ज्यादा ऑन-ट्रेंड अंतरराष्ट्रीय हाई-स्ट्रीट ब्रांडों, स्पोर्ट्स लेबलों, इंडियन एथनिक और डिजाइनर लेबलों एवं 1,50,000 से भी ज्यादा स्टाइल्स के साथ भारत के प्रमुख फैशन मल्टी ब्रांड ई-स्टोरों में से है।
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के सीईओ और सह-संस्थापक, बिन्नी बंसल ने कहा कि फैशन और लाइफस्टाइल भारत में ई-कॉमर्स ग्रोथ के सबसे बड़े वाहकों में से एक हैं। हमारा हमेशा से फैशन और लाइफस्टाइल खंड में विश्वास रहा है और मिंत्रा के मजबूत प्रदर्शन ने इस विश्वास को और बल प्रदान किया है। मिंत्रा के सीईओ, अनंत नारायणन ने कहा कि जबंग का अधिग्रहण भारत का सबसे बड़ा फैशन प्लेटफॉर्म बनने की हमारी यात्रा में एक स्वाभाविक कदम है।
विज्ञापन