फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mumbai air pollution MPCB order cuts in production to 50 percent Hindustan Petroleum Tata Power

Mumbai: बढ़ते वायु प्रदूषण से मुंबई की सांसें फूली! एमपीसीबी ने कंपनियों से उत्पादन घटाने को कहा

Thu, 02 Nov 2023 03:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 02 Nov 2023 03:45 PM IST
सार

एमपीसीबी ने एजिस लॉजिस्टिक्स की 10 लाख रुपये और सीलॉर्ड कंटेनर्स की पांच लाख रुपये की बैंक गारंटी भी जब्त कर  ली। ऐसा ही एक नोटिस चेंबूर स्थित राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड को भी भेजा गया है। 

विज्ञापन
Mumbai air pollution MPCB order cuts in production to 50 percent Hindustan Petroleum Tata Power
मुंबई में वायु प्रदूषण हुआ गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) ने मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच कई कंपनियों को उत्पादन घटाने को कहा है। एमपीसीबी ने जिन कंपनियों को उत्पादन घटाने को कहा है, उनमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), टाटा पावर और कई अन्य कंपनियां शामिल हैं। एमपीसीबी ने इन कंपनियों को अपने उत्पादन में 50 प्रतिशत तक की कटौती करने को कहा है ताकि बढ़ते प्रदूषण की समस्या से निपटा जा सके।
विज्ञापन


MPCB ने की कार्रवाई
एमपीसीबी ने बुधवार को एक बयान जारी किया। जिसमें बताया गया कि 27 अक्तूबर को मुंबई के ट्रांबे इलाके में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम, टाटा पावर, एजिस टेक्नोलॉजी और सीलॉर्ड कंटेनर्स लिमिटेड कंपनियों को उत्पादन में कटौती के निर्देश दिए गए थे। एमपीसीबी ने एजिस लॉजिस्टिक्स की 10 लाख रुपये और सीलॉर्ड कंटेनर्स की पांच लाख रुपये की बैंक गारंटी भी जब्त कर  ली। ऐसा ही एक नोटिस चेंबूर स्थित राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड को भी भेजा गया है। एमपीसीबी ने दो रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांट को भी बंद करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


एमपीसीबी की यह कार्रवाई उसके कंपनियों को एसओपी जारी करने के 10 दिन बाद सामने आयी है। एमपीसीबी अब अगले एक महीने तक इन कंपनियों के उत्सर्जन का आकलन करेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed