फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   MSME: International MSME Startup Expo from August 25 at Pragati Maidan

MSME: इंटरनेशनल एमएसएमई स्टार्टअप एक्सपो 25 अगस्त से प्रगति मैदान में यूपी और जम्मू-कश्मीर होंगे विशेष भागीदार

Tue, 23 Aug 2022 07:26 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 23 Aug 2022 07:26 PM IST
सार

MSME: एमएसएमई डेवलपमेंट फोरम के चेयरमैन रजनीश गोयनका ने बताया कि न्यूयार्क, यूएई, बहरीन, जापान, यूके, नाइजीरिया, उज्बेकिस्तान, दक्षिण अफ्रिका समेत करीब 15 देशों की लगभग 100 से अधिक कंपनियों की भागीदारी करने की सूचना है...

विज्ञापन
MSME: International MSME Startup Expo from August 25 at Pragati Maidan
MSME: एक्सपो की जानकारी देते हुए एमएसएमई डेवलपमेंट फोरम के चेयरमैन रजनीश गोयनका और अन्य - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आठवां इंटरनेशनल एमएसएमई स्टार्टअप एक्सपो एवं समिट 25 अगस्त से प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश की 1500 से ज्यादा एमएसएमई कंपनियां भाग लेंगी। गुरुवार को अखिल भारतीय लघु उद्यमी सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे देश के लघु उद्यमियों, छोटे कारोबारियों, स्वरोजगार में लगे युवाओं, महिलाओं, एससी-एसटी वर्ग एवं ग्रामीणों को हजारों की संख्या में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश को राज्य भागीदार बनाया गया है। एक्सपो में इन राज्यों के हर जिलों के विशेष उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इसका उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

1500 से अधिक प्रतिनिधि होंगे भागीदार

एमएसएमई डेवलपमेंट फोरम के चेयरमैन रजनीश गोयनका ने बताया कि एमएसएमई एक्सपो में इस बार विदेश से भागीदारी कर रहे सैंकड़ों खरीदार, निवेशक और तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां भाग ले रही हैं। न्यूयार्क, यूएई, बहरीन, जापान, यूके, नाइजीरिया, उज्बेकिस्तान, दक्षिण अफ्रिका समेत करीब 15 देशों की लगभग 100 से अधिक कंपनियों की भागीदारी करने की सूचना है।

विज्ञापन

एक्सपो में उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर ‘पार्टनर स्टेट’ के तौर पर सहभागी बने हैं। इन राज्यों के विभिन्न जिलों में ‘वन डिस्ट्रिक-वन प्रोजेक्ट’ योजना के तहत बन रही लगभग 100 से अधिक हस्तशिल्प, हथकरघा, हैंडलूम, आर्गेनिक निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी के अलावा आने वाले आगंतुक इस विशेष उत्पादों को रियायती दरों पर खरीद भी सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed