फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   more than 10 crore women faces the risk of loosing jobs due to automation

ऑटोमेशन से 10.7 करोड़ महिलाओं की नौकरी पर संकट: मैकेंजी

Wed, 05 Jun 2019 06:54 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 05 Jun 2019 06:54 PM IST
सार

  • 16 करोड़ महिलाओं को बदलनी पड़ सकती है नौकरियां 2030 तक
  • अगले दशक तक भारत में 10 फीसदी महिलाओं की नौकरी पर है खतरा

विज्ञापन
more than 10 crore women faces the risk of loosing jobs due to automation

विस्तार

दुनियाभर में ऑटोमेशन (स्वचालन) के बढ़ते चलन के कारण आने वाले वर्षों में करोड़ों नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। इसका सबसे अधिक महिला कर्मचारियों पर पड़ेगा। मैकेंजी की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑटोमेशन के कारण अगले एक दशक में दुनियाभर की करीब 16 करोड़ (एक चौथाई) महिला कर्मचारियों को अपनी नौकरियां (व्यवसाय) बदलनी होंगी। वहीं, भारत में करीब 1.1 करोड़ (8 फीसदी से अधिक) महिलाओं के वर्ष 2030 तक ऐसा करने की जरूरत पड़ेगा।  

विज्ञापन


मैकेंजी की ‘द फ्यूचर ऑफ वूमेन एट वर्क : ट्रांजिशन इन द एज ऑफ ऑटोमेशन’ रिपोर्ट में कहा गया है कि विनिर्माण से संबंधित व्यवसायों में ऑटोमेशन की कम जरूरतों के बावजूद महिलाओं पर नौकरी जाने का खतरा पुरुषों के मुकाबले कम नहीं रहेगा। औसतन करीब 10.7 करोड़ (20 फीसदी) महिलाओं और 16.3 करोड़ (21 फीसदी) पुरुषों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ सकती है। 
विज्ञापन


भारतीय परिदृश्य में करीब 10 फीसदी महिलाओं की नौकरी पर संकट है। कम वेतन और ऑटोमेशन के  कम प्रभाव के कारण यह आंकड़ा वैश्विक औसत से कम है। मैकेंजी ग्लोबल इंस्टीट्यू़ट की पार्टनर अनु मडगावकर का कहना है कि कार्यस्थल पर पारंपरिक बाधाओं का सामना कर रही महिलाओं के लिए खुद को ऑटोमेशन के अनुकूल बनाना या व्यवसाय बदलना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल में बदलाव जरूरी

मैकेंजी ने यह रिसर्च छह विकसित अर्थव्यवस्ताओं कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, यूके और अमेरिका के साथ चार विकासशील अर्थव्यवस्थाओं भारत, चीन, मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका पर की है। इन 10 देशों में विश्व की 50 फीसदी जनसंख्या रहती है और वैश्विक जीडीपी का 60 फीसदी इन्हीं देशों से आता है। 



अध्ययन में कहा गया है कि ऑटोमेशन के कारण लाखों महिलाओं की नौकरी चली जाएगी और जो काम में बने रहना चाहती है, उन्हें अपने कौशल में बड़े बदलाव करने की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed