{"_id":"5ea855b5b22f155a2233a41b","slug":"moody-s-slashes-india-s-growth-forecast-to-0-2-percent-in-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की अर्थव्यवस्था को झटका, मूडीज ने 2020 के विकाद दर को घटाकर 0.2% किया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
भारत की अर्थव्यवस्था को झटका, मूडीज ने 2020 के विकाद दर को घटाकर 0.2% किया
Tue, 28 Apr 2020 09:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को साल 2020 के लिए भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर 0.2 फीसदी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले मूडीज ने मार्च महीने में इसके 2.5 फीसदी रहने की उम्मीद जताई थी।
रेटिंग एजेंसी मूडीज का अनुमान है कि साल 2021 में भारत की वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत रह सकती है। मूडीज ने 2020 के दौरान जी20 देशों की वृद्धि दर के अनुमानों में 5.8 फीसदी की कमी की है।
मूडीज की तरफ से कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी संकट के कारण दुनियाभर की अर्थव्यवस्था के बंद होने की आर्थिक लागत तेजी से बढ़ रही है।
मूडीज रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि जी20 देशों की विकास दर में सामूहिक रूप से 5.8 फीसदी की कमी होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सुधार के बाद भी ज्यादातर बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर कोरोना वायरस महामारी से पहले वाले स्तर के मुकाबले कम रहेंगी।
विज्ञापन
चीन की अर्थव्यवस्था पर भी कोरोना वायरस महामारी से भारी नुकसान पहुंचेगा। मूडीज की तरफ से पेश किए गए रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2020 में चीन की विकास दर एक प्रतिशत रह सकती है।
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया था, जिसे बढ़ाकर 40 दिनों तक कर दिया गया, लेकिन अप्रैल के अंत में कृषि कामों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधों में छूट दी है। देश ने यह सुनिश्चित किया कि उसके कई हिस्से वायरस से मुक्त रहें। भारत ने विभिन्न क्षेत्रों को खोलने के लिए चरणबद्ध योजना बनाई है।