फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Moody's reduced India's rating, said - GDP may fall by 3.1 percent in 2020

मूडीज ने घटाई भारत की रेटिंग, कहा- 2020 में जीडीपी में आ सकती है 3.1 फीसदी की गिरावट

Tue, 23 Jun 2020 12:09 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 23 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Moody's reduced India's rating, said - GDP may fall by 3.1 percent in 2020
फाइल फोटो - फोटो : PTI

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की रेटिंग घटा दी है। एजेंसी ने भारतीय अर्थव्यवस्था में 2020 में 3.1 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया है। बता दें कि इससे पहले मूडीज ने अप्रैल महीने में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2020 में 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के असर को देखते हुए अब एजेंसी ने विकास की दर को घटा दिया है।

विज्ञापन


भारत और चीन के बीच सीमा पर फैले तनाव को देखते हुए एजेंसी ने एशिया में भौगोलिक स्थितियों में बदलाव आने की भी आशंका जाहिर की।

2020 में जीडीपी में गिरावट के बीच एक राहत भरी खबर यह है कि मूडीज का मानना है कि 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से वापसी करेगी। रेटिंग एजेंसी का मानना है कि इस दौरान भारती का अर्थव्यवस्था 6.9 फीसदी की दर से बढ़ोतरी कर सकती है।
विज्ञापन


ग्लोबल मैक्रो आउटलुक (2020-21) के अपने जून के अपडेट में मूडीज ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के असर को देखते हुए उसने भारत के लिए 2020 के वृद्धि पूर्वानुमान को संशोधित किया है। एजेंसी ने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक जनवरी-मार्च और अप्रैल-जून तिमाही में महामारी से पैदा हुई रूकावटों के असर का पता चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूडीज के मुताबिक जी-20 में शामिल चीन एकमात्र देश होगा जो इस साल वृद्धि दर्ज करेगा। एजेंसी ने अनुमान लगाया कि चीन 2020 में एक फीसदी की दर से बढ़ोतरी करेगी। वहीं, एजेंसी का कहना है कि इसके बाद यानी की साल 2021 में चीन 7.1 फीसदी की मजबूत दर से बढ़ोतरी करेगा।


मूडीज के अनुमान के मुताबिक 2020 में जी -20 की अर्थव्यवस्था 4.6 फीसदी की दर से गिरेगी। हालांकि, इसके बाद 2021 में अर्थव्यवस्था में 5.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।इससे पहले रेटिंग एजेंसी मूडीज का अनुमान था कि साल 2021 में भारत की वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत रह सकती है। मूडीज ने 2020 के दौरान जी20 देशों की वृद्धि दर के अनुमानों में 5.8 फीसदी की कमी की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed