{"_id":"5ef0face8ebc3e4336017194","slug":"moody-s-reduced-india-s-rating-said-gdp-may-fall-by-3-1-percent-in-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूडीज ने घटाई भारत की रेटिंग, कहा- 2020 में जीडीपी में आ सकती है 3.1 फीसदी की गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मूडीज ने घटाई भारत की रेटिंग, कहा- 2020 में जीडीपी में आ सकती है 3.1 फीसदी की गिरावट
Tue, 23 Jun 2020 12:09 AM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की रेटिंग घटा दी है। एजेंसी ने भारतीय अर्थव्यवस्था में 2020 में 3.1 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया है। बता दें कि इससे पहले मूडीज ने अप्रैल महीने में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2020 में 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के असर को देखते हुए अब एजेंसी ने विकास की दर को घटा दिया है।
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच सीमा पर फैले तनाव को देखते हुए एजेंसी ने एशिया में भौगोलिक स्थितियों में बदलाव आने की भी आशंका जाहिर की।
2020 में जीडीपी में गिरावट के बीच एक राहत भरी खबर यह है कि मूडीज का मानना है कि 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से वापसी करेगी। रेटिंग एजेंसी का मानना है कि इस दौरान भारती का अर्थव्यवस्था 6.9 फीसदी की दर से बढ़ोतरी कर सकती है।
विज्ञापन
ग्लोबल मैक्रो आउटलुक (2020-21) के अपने जून के अपडेट में मूडीज ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के असर को देखते हुए उसने भारत के लिए 2020 के वृद्धि पूर्वानुमान को संशोधित किया है। एजेंसी ने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक जनवरी-मार्च और अप्रैल-जून तिमाही में महामारी से पैदा हुई रूकावटों के असर का पता चल रहा है।
विज्ञापन
मूडीज के मुताबिक जी-20 में शामिल चीन एकमात्र देश होगा जो इस साल वृद्धि दर्ज करेगा। एजेंसी ने अनुमान लगाया कि चीन 2020 में एक फीसदी की दर से बढ़ोतरी करेगी। वहीं, एजेंसी का कहना है कि इसके बाद यानी की साल 2021 में चीन 7.1 फीसदी की मजबूत दर से बढ़ोतरी करेगा।
मूडीज के अनुमान के मुताबिक 2020 में जी -20 की अर्थव्यवस्था 4.6 फीसदी की दर से गिरेगी। हालांकि, इसके बाद 2021 में अर्थव्यवस्था में 5.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।इससे पहले रेटिंग एजेंसी मूडीज का अनुमान था कि साल 2021 में भारत की वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत रह सकती है। मूडीज ने 2020 के दौरान जी20 देशों की वृद्धि दर के अनुमानों में 5.8 फीसदी की कमी की थी।