फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Moody's India Growth Forecast 2024 fastest growing G20 nation

India Growth: मूडीज ने भारत के विकास दर का अनुमान 8 फीसदी तक बढ़ाया; सबसे तेजी से बढ़ने वाला जी20 देश भी बनेगा

Thu, 07 Mar 2024 10:48 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 07 Mar 2024 10:48 PM IST
सार

रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की तरक्की का अनुमान आठ फीसदी तक बढ़ाया है। अनुमान के मुताबिक  भारत जी20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाला राष्ट्र होगा। एजेंसी के मुताबिक मजबूत घरेलू खपत और पूंजीगत व्यय के कारण भारत की जीडीपी 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर लगभग 8 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ सकती है।
 

विज्ञापन
Moody's India Growth Forecast 2024 fastest growing G20 nation
मूडीज - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत आने वाले दिनों में सबसे तेजी से बढ़ने वाला जी20 देश बन सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सकारात्मक संदेश देते हुए एक दिन पहले कहा था कि चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर 8 फीसदी के करीब रह सकती है। इसके अगले ही दिन अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा, मजबूत घरेलू खपत और पूंजीगत व्यय के कारण वित्त वर्ष 2024 में भारत की जीडीपी 6.6 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 8 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

दिसंबर तिमाही में 8.4 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान
मूडीज का नवीनतम अनुमान नवंबर 2023 में लगाए गए 6.6 प्रतिशत के पिछले अनुमान से लगभग 140 आधार अंक अधिक है। मूडीज के अलावा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 8.4 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया है। पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत, जबकि दूसरी तिमाही में जीडीपी अनुमान 7.6 प्रतिशत से 8.2 प्रतिशत रह सकता है।

विज्ञापन


भारत G20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था
मूडीज ने एक रिपोर्ट में कहा, अर्थव्यस्था का हाल देखते हुए भारत G20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगा। देश की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि मार्च 2024 (वित्तीय वर्ष 2023-24) में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में लगभग 8 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह दर 7 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूडीज ने बताया तेजी से बढ़ने के कारण
इससे पहले 
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कहा था कि सरकार की ओर से किए गए पूंजीगत खर्च और मजबूत विनिर्माण गतिविधि ने 2023 में मजबूत विकास परिणामों में सार्थक योगदान दिया है। इसके कारण जीडीपी के आंकड़ों में वृद्धि दिख रही है। यही कारण है कि 2024 के लिए भारत की जीडीपी के अनुमान में संशोधन किया गया है। मूडीज ने 2024 के लिए अपने वैश्विक वृहद आर्थिक परिदृश्य में कहा, भारत पूर्वानुमानों के अनुसार के अनुसार जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से वृद्धि करने वाला देश बना रहेगा। 2025 के लिए, सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 6.4 प्रतिशत अनुमानित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed