फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Moody reduced India growth rate for the second time in a month

झटका : मूडीज ने एक महीने में दूसरी बार घटाई भारत की अनुमानित विकास दर

Wed, 11 Mar 2020 04:44 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 11 Mar 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
Moody reduced India growth rate for the second time in a month
रेटिंग एजेंसी मूडीज

रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने एक महीने में दूसरी बार भारत के विकास दर अनुमान को घटा दिया है। एजेंसी ने 2020 के लिए भारत की विकास दर 5.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। इससे पहले उसने 17 फरवरी को इसे घटाकर 6.6 फीसदी से 5.4 फीसदी कर दिया था।

विज्ञापन


रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि कोरोना वायरस के प्रकोप से दुनियाभर में घरेलू मांग में कमी आएगी। मूडीज ने मार्च के लिए अपने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक में कहा कि वायरस का प्रकोप चीन के बाहर कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से फैल गया है। अगर इसे काबू में कर लिया गया तो भी इससे इस साल की दूसरी तिमाही में वैश्विक आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।
विज्ञापन


मूडीज ने भारत के अलावा  2020 के लिए चीन के विकास दर अनुमान को 5.2 फीसदी से घटाकर 4.8 फीसदी कर दिया है। वहीं, अमेरिका के विकास दर अनुमान को 1.7 फीसदी से घटकर 1.5 फीसदी कर दिया गया है। मूडीज ने जी20 देशों की विकास दर 2020 में 2.1 रहने का अनुमान जताया है, जो पहले के अनुमान से 0.3 फीसदी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आ सकती है और गिरावट

मूडीज ने कहा कि कोरोनावायरस के कारण लोगों में व्याप्त डर और वैश्विक अर्थव्यवस्था को समग्र रूप से हो रहे नुकसान को देखते हुए विभिन्न देशों के विकास दर में और गिरावट आ सकती है। 2020 में तेल की कीमतें भी 40-50 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रह सकती हैं। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कोरोनावायरस पर काबू नहीं पाया गया तो स्थितियां और बदतर होंगी।


इससे 2020 के लिए भारत का विकास दर अनुमान और घटकर 5 फीसदी पर आ सकता है। वहीं, चीन की विकास दर 3.7 फीसदी और अमेरिका की 0.9 फीसदी पर पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed