फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   monsoon will hit india by june 4, skymet predicts below normal this season

मौसम विभाग ने कहा था मानसून सामान्य रहेगा, अब स्काईमेट ने कहा कि औसत से 7% कम बारिश होगी

Wed, 15 May 2019 06:41 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 15 May 2019 06:41 AM IST
सार

  • स्काईमेट का अनुमान : इस बार 3 दिन देरी से 4 जून को केरल पहुंचेगा मानसून
  • सामान्य से कम बारिश की आशंका 
  • हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में अच्छी बारिश होगी। 
  • छत्तीसगढ़, ओडिशा और दक्षिण के राज्यों में सामान्य बारिश होगी। 
  • मप्र, बिहार, झारखंड, प. बंगाल व पूर्वी भारत में सामान्य से कुछ कम बारिश होगी। 
  • पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10% कम बारिश होगी। 
  • मौसम विभाग आज जारी करेगा बारिश का क्षेत्रवार अनुमान
  • अलनीनो है कारण: उत्तर-मध्य भारत में कम बारिश, दक्षिण में सामान्य 
  • अच्छी बात यह है कि सितंबर में बारिश बढ़ेगी, सूखे के आसार नहीं
  • स्काईमेट ने 2017 में सटीक अनुमान लगाया, लेकिन 2018 में गलत निकला

विज्ञापन
monsoon will hit india by june 4, skymet predicts below normal this season
Monsoon

विस्तार

मानसून 3 दिन की देरी से 4 जून को केरल पहुंच सकता है। मौसम का अनुमान लगाने वाली निजी कंपनी स्काईमेट का दावा है कि इस बार मानसून सामान्य से 7% कम यानी 93% रह सकता है। हाल ही मौसम विभाग ने दावा किया था कि मानसून सामान्य रहेगा। सामान्य में 887 मिमी बारिश होती है। ताजा अनुमान के अनुसार इस बार 825 मिमी बारिश होगी। इससे फसल बुआई में देरी हो सकती है, असर इकोनॉमी पर आएगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग बुधवार को क्षेत्रवार अनुमान जारी करेगा। स्काईमेट ने मध्य भारत में सबसे कम 91% बारिश का अनुमान लगाया है। पूर्वोत्तर में 92%, दक्षिण में 95% और पश्चिमोत्तर में 96% बारिश हो सकती है। अलनीनो का असर: समुद्री हवाओं का रुख बदल जाता है। बारिश वाले क्षेत्रों में बारिश नहीं होती, इसके उलट जिन इलाकों में बारिश नहीं होती है, वहां मूसलाधार बारिश होती है। 

विज्ञापन

इन जगह कम बारिश का अनुमान

स्काईमेट के सीईओ जतिन सिंह ने कहा है कि देश के पूर्व, उत्तर पूर्व और मध्य भारत में इस बार बहुत कम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम और दक्षिण भारत के इलाकों में सामान्य बारिश होगी। वहीं दस्तक देने के बाद भी मानसून की चाल धीमी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

22 मई को अंडमान पहुंचेगा मानसून

स्काईमेट का कहना है कि इस बार अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर मानसून 22 मई को पहुंचेगा। पिछले महीने स्काईमेट ने संभावना जताई थी कि इस बार मानसून सामान्य से कम रहेगा और देश भर में केवल 93 फीसदी बारिश होगी, जिसमें ऐरर मार्जिन पांच फीसदी का होगा। 


स्काईमेट के वाइस-प्रेसिडेंट महेश पालावत ने बताया कि अलनीनो की वजह से न सिर्फ मानसून औसत से कम रहेगा, बल्कि मध्य व दक्षिण भारत के हिस्से में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ेगी। मध्यप्रदेश, विदर्भ व दक्षिणी राज्यों के कुछ हिस्सों में तापमान अभी से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है, जो यहां के सामान्य तापमान से 4 से 5 डिग्री तक ज्यादा है।

मई से जून के पहले हफ्ते तक भी इन क्षेत्रों में 4 से 5 डिग्री तक अधिक गर्मी पड़ेगी। दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी हीटवेव की स्थिति नहीं है, लेकिन यहां भी गर्मी बढ़ेगी। हालांकि उत्तरी और उत्तर पश्चिमी भारत के हिस्सों में प्री-मानसून एक्टिविटी बार-बार होती रहेगी।

मानसून के लिए स्काईमेट का यह है पूर्वानुमान 

  • 15% आशंका सूखा पड़ने की (यानी 90% से कम बारिश) 
  • 55%  आशंका सामान्य से कम बारिश होने की (यानी 90 से 95%)
  • इस बार इन चार महीनों में अधिक बारिश (यानी 105-110%) आैर अत्यधिक बारिश (यानी 110%) होने की संभावना शून्य है। 
  • 30% संभावना है सामान्य 
  • बारिश होने की इस बार (यानी 96 से 104% के बीच) 
  • स्काईमेट चार साल में सिर्फ एक बार ही सही

मौसम विभाग भी कह रहा इस बार गर्मी बढ़ेगी 

मौसम विभाग के महानिदेशक केजे रमेश ने कहा कि अप्रैल से जून के बीच मध्य भारत के मौसम संबंधी उपखंडों (मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात) और उत्तर पश्चिम भारत (जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान) के कुछ उपखंडों में औसत तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री ज्यादा रहने की आशंका है। औसत तापमान किसी दिन विशेष पर पिछले 50 वर्ष में दर्ज हुए तापमान का औसत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed