फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Momentum Index Fund better option in market boom select shares by making strategy

Mutual Fund: मोमेंटम इंडेक्स फंड बाजार की तेजी में बेहतर विकल्प, रणनीति बनाकर करें शेयरों का चयन

Mon, 16 Sep 2024 03:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अजीत सिंह, अमर उजाला
अजीत सिंह, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 03:51 AM IST
सार

शेयर बाजार में इस समय तेजी का रुझान है। बीएसई सेंसेक्स 83,000 का ऐतिहासिक स्तर छू चुका है। ऐसे में म्यूचुअल फंड के मोमेंटम इंडेक्स फंड बेहतर निवेश विकल्प के रूप में उभरे हैं। इसमें निवेश और रिटर्न का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन
Momentum Index Fund better option in market boom select shares by making strategy
Mutual Fund - फोटो : Istock

विस्तार

बाजार की तेजी में कुछ शेयरों ने अपनी वृद्धि में दूसरों को पीछे छोड़ दिया है। यह स्थिति स्मार्ट बीटा फंड जैसे रणनीति वाले उत्पादों के माध्यम से बाजार की गति को भुनाने का अवसर पैदा करती है। एनएसई डाटा से पता चलता है कि 2023-24 में रिटर्न के मामले में ब्रॉड बेस्ड निफ्टी50 ने रणनीति आधारित इंडेक्सों से कम प्रदर्शन किया, जबकि निफ्टी50 ने 31 फीसदी का मुनाफा दिया है। कुछ रणनीति आधारित इंडेक्स जैसे निफ्टी500 वैल्यू50 ने 65 फीसदी का रिटर्न दिया। निफ्टी अल्फा50 ने 61 फीसदी और निफ्टी100 अल्फा 30 ने 67 फीसदी का फायदा दिया है।  

विज्ञापन


कई रणनीतियों के जरिये करें शेयरों का चयन
स्मार्ट बीटा फंड गति, अस्थिरता, क्वालिटी और मूल्य रणनीतियों का उपयोग करके स्टॉक का चयन करते हैं। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड का निप्पॉन इंडिया निफ्टी500 मोमेंटम50 इंडेक्स फंड एनएफओ 25 सितंबर को बंद होगा।    

विज्ञापन
  • कम कीमत पर खरीदें, ऊंची कीमत पर बेचें की रणनीति पारंपरिक है। इसके उलट, निफ्टी500 मोमेंटम50 इंडेक्स निवेशकों को ज्यादा भाव पर खरीदें और बेचें की रणनीति का उपयोग करके मध्यम से लंबी अवधि में धन बनाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

पैसिव निवेश की विशेषताओं का जोड़
इस तरह के फंड पैसिव निवेश की विशेषताओं को जोड़ते हैं। इसमें नियम आधारित होना और मोमेंटम फैक्टर जैसे तकनीकी कारकों का उपयोग करके एक्टिव निवेश के साथ चयन किया जाता है।

  • निप्पॉन इंडिया निफ्टी500 मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड निफ्टी500 मोमेंटम 50 टीआरआई को ट्रैक करता है। इसमें अस्थिरता के लिए समायोजित छह और 12 महीने के मूल्य रिटर्न के आधार पर उच्चतम गति स्कोर वाले शीर्ष 50 स्टॉक शामिल हैं। सूचकांक में 13 क्षेत्रों के स्टॉक शामिल हैं। हार साल जून और दिसंबर में इनका पुनर्गठन किया जाता है।

 

निवेशकों के हितों की रक्षा करने में मदद
मोमेंटम इंडेक्स फंड को नियंत्रित करने वाला मूल सिद्धांत यह है कि स्टॉक हाल के दिनों में अपेक्षाकृत मजबूत प्रदर्शन करते हैं। सख्त चयन मानदंड निवेशकों के हितों की रक्षा करने में काफी मदद करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यह है कि इंडेक्स में कम तरलता वाले स्टॉक शामिल नहीं हैं।

  • ऐसी कंपनियां जहां प्रमोटरों के गिरवी स्टॉक 20 फीसदी से अधिक हैं और गैर-फ्यूचर एंड ऑप्शन स्टॉक एक कारोबारी दिन में 20 फीसदी से अधिक सर्किट लगाते हैं, वे भी इससे बाहर होते हैं।

भारतीय शेयर बाजार इस समय अच्छी तेजी में है। यह वैश्विक स्तर पर तमाम नकारात्मक स्थितियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में मोमेंटम फंड निवेश का अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। -जयदेव सिंह चूड़ासमा, संस्थापक, इन्वेस्टर पॉइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed