फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi government mulling extra tax for pizza and burgers after budget

पिज्जा, बर्गर,चाउमीन खाने वालों को देना होगा ज्यादा टैक्स!

Mon, 30 Jan 2017 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jan 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
modi government mulling extra tax for pizza and burgers after budget
जल्द ही आपको पिज्जा, बर्गर और नूडल्स जैसे जंक फूड खाने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। दरअसल, केंद्र सरकार आगामी 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में जंक फूड पर टैक्स लगाने पर विचार कर रही है। इस टैक्स को फैट टैक्स का नाम दिया जाएगा। इस टैक्स के लागू होने के साथ ही अब आपको अपने पसंदीदी पिज्जा, बर्गर, नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक्स और चिप्स खाने के लिए ज्यादा पैसै खर्च करने होंगे।
विज्ञापन


बिजनेस इनसाइडर की खबर के मुताबिक 11 सचिवों के एक समूह ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने प्रेजेंटेशन देकर जंक फूड पर फैट टैक्स लगाने की सिफारिश की है। सचिवों का सुझाव है कि जंक फूड पर फैट टैक्स से लोगों को पिज्जा, बर्गर, नूडल्स आदि से दूर रखने में मदद मिलेगी। और लोग जब कम जंक फूड क खाएंगे तो इससे मोटापा और दिल की बीमारियां बढ़ने जैसी समस्याओं की रफ्तार पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन


सचिवों ने फैट टैक्स की सिफारिश करते हुए कहा कि इस टैक्स से मिलने वाली रकम को देश के स्वास्थ्य बजट में जोड़ा जाएगा, जिससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में पहले से लागू है फैट टैक्स

modi government mulling extra tax for pizza and burgers after budget
यह पहली बार नहीं है जब भारत में फैच टैक्स लगाने पर विटार किया गया हो। केरल में जूलाई 2016 से ही फैट टैक्स लागू है। केरल में लोगों को पिज्जा, बर्गर, चाउमीन खाने पर सरकार को 5% अतिरिक्त टैक्स देना पड़ता है। विदेशों की बात की जाए तो कई यूरोपीय देशों जैसे डेनमार्क और हंगरी में जंक फूड पर फैट टैक्स लगाया गया है। ताकि लोग जंक फूड से दूर रहे और प्रिवेंटिव हेल्थ केयर के लिए पैसा जुटाया जा सके। 

बता दें कि मोटापे के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है हालांकि ऑर्गेनाइज्ड फास्ट फूड चेन्स, ट्रेड और इंडस्ट्री ने केरल में फैट-टैक्स लगाने का विरोध किया था। केंद्र सरकार को इनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed