{"_id":"67f9ab917e018376b4029558","slug":"mobile-phone-production-increase-to-more-than-rs-5-lakh-crore-in-2024-25-on-strength-of-pli-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smartphone: मोबाइल फोन उत्पादन बढ़कर पांच लाख करोड़ के पार, भारत से निर्यात की जाने वाली सबसे बड़ी कमोडिटी बना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Smartphone: मोबाइल फोन उत्पादन बढ़कर पांच लाख करोड़ के पार, भारत से निर्यात की जाने वाली सबसे बड़ी कमोडिटी बना
Sat, 12 Apr 2025 05:23 AM IST
निर्मल कांत
ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 12 Apr 2025 05:23 AM IST
सार
Smartphone: देश में मोबाइल फोन उत्पादन 2024-25 में बढ़कर 5.25 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्मार्टफोन अब भारत से सबसे ज्यादा निर्यात की जाने वाली कमोडिटी बन गया है। पीएलआई योजना और वैश्विक मांग ने भारत को एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बना दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
देश का मोबाइल फोन उत्पादन 2024-25 में बढ़कर 5.25 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जो 2023-24 में 4.22 लाख करोड़ रुपये था। इसके साथ ही, स्मार्टफोन भारत से निर्यात की जाने वाली सबसे बड़ी कमोडिटी बन गई है।
विज्ञापन
सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के मुताबिक, देश से 2024-25 में दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का स्मार्टफोन निर्यात हुआ है, जो सालाना आधार पर 55 फीसदी बढ़ा है। यह भारत के बढ़ते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की क्षमता को दिखाता है। उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना ने इस बदलाव में अहम भूमिका निभाई है। इससे क्षमता हासिल करने, वैश्विक निवेश पाने और और दुनिया के लिए एक बड़ा विनिर्माण हब बनने में मदद मिल रही है। इस योजना ने पर्याप्त वैश्विक निवेश आकर्षित किया है, जिससे भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ने के साथ वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में देश की स्थिति मजबूत हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल बोले- हम चीन से नहीं चाहते ज्यादा निवेश, विकसित देशों के साथ व्यापार बढ़ाने पर हमारा फोकस
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक व्यापार गतिशीलता में हाल में हुए बदलावों, खासकर अमेरिका के जवाबी टैरिफ ने अमेरिकी बाजार में भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए रणनीतिक अवसर खोले हैं। उधर, एक्सिस कैपिटल ने कहा, भारत वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थिति मजबूत कर रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में मूल्य संवर्धन 30 फीसदी से बढ़कर 70 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन