फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Not too much investment from China, effort is to integrate with economies of developed world: Piyush Goyal

Trade: पीयूष गोयल बोले- हम चीन से नहीं चाहते ज्यादा निवेश, विकसित देशों के साथ व्यापार बढ़ाने पर हमारा फोकस

Sat, 12 Apr 2025 02:09 AM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 12 Apr 2025 02:09 AM IST
सार

Trade: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में अब तक चीन से ज्यादा निवेश नहीं आया है और सरकार चीन से कोई बड़ा निवेश लाने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत का उद्देश्य विकसित देशों के साथ अपने व्यापार को जोड़ना है, जो निष्पक्ष व्यापार और समान अवसरों में विश्वास रखते हैं।

विज्ञापन
Not too much investment from China, effort is to integrate with economies of developed world: Piyush Goyal
पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत में अब तक चीन से ज्यादा निवेश नहीं आया है और सरकार भी चीन से कोई बड़ा निवेश लाने के पक्ष लाने के पक्ष नहीं है। उन्होंने कहा, हमारी कोशिश है कि भारत की अर्थव्यवस्था को उन विकसित देशों से जोड़ा जाए, जो निष्पक्ष व्यापार में भरोसा रखते हैं और जहां हमें व्यापार और निवेश का बराबरी का मौका मिले।

विज्ञापन


कार्नेगी इंडिया वर्ल्ड टेक्नोलॉजी समिट को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा, हर चीज आपसी भरोसे, पारस्पिक लाभ और बराबरी के आधार पर होगी।गोयल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ से वैश्विक व्यापार व्यवस्था में आए बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, उन्हें इसमें कोई बड़ी परेशान नहीं दिखती, बल्क यह बदलाव दुनिया के लिए फायदेमंद है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'एकतरफा दबाव की अमेरिकी नीति का मिलकर विरोध करें', US पर 125% टैरिफ लगाने के बाद EU से बोला चीन
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, भारत अपने हितों की रक्षा करेगा। हमारे लिए सबसे पहले भारत है। जो भी हमारे हित में होगा, हम अपनी नीतियों को उसी अनुसार बदलेंगे। इस समय चीन से भारत में शायद ही कोई प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आ रहा है। पिछले 25 वर्षों में भी यही स्थिति रही है। जब चीन के लिए रास्ते खुले थे, तब भी भारत में ज्यादा निवेश नहीं आया। फिलहाल हम चीन से कोई बड़ा निवेश प्रोत्साहित भी नहीं कर रहे। यही हमारी वर्तमान नीति है। 


उन्होंने कहा, हमारी कोशिश है कि हम अपनी अर्थव्यवस्था को विकसित देशों के साथ जोड़ें, जो निष्पक्ष व्यापार में विश्वास रखते हैं, ईमानदार व्यापारिक तरीकों को मानते हैं और जहां हमें व्यापार और निवेश करने के लिए समान अवसर मिलते हैं। सब कुछ आपसी भरोसे, आपसी लाभ और लेन-देन की भावना पर आधारित होगा। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इससे कोई बड़ा संकट पैदा होगा, सिवाय थोड़े समय की अस्थिरता के। मेरा मानना है कि दुनिया में जो बदलाव आ रहे हैं, वे वास्तव में पूरी दुनिया के लिए अच्छे हैं। 

ये भी पढ़ें: Global Greenhouse Tax: कई बड़े देश अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर शुल्क लगाने पर राजी, UN शिपिंग वार्ता में अहम फैसला


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 अप्रैल को उन देशों पर 90 दिनों के लिए टैरिफ पर अस्थायी लगाई, जो अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में शामिल हैं। इस दौरान इन देशों पर केवल 10% शुल्क लगाया जाएगा। लेकिन चीन पर उन्होंने 145% तक टैरिफ लगा दिया। इसके जवाब में चीन ने भी जवाबी शुल्क लगा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed