{"_id":"5de394b98ebc3e54d238e4d5","slug":"mmtc-contracts-for-11-thousand-tonnes-onions-from-turkey","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज की कीमत पर नियंत्रण की कवायद, एमएमटीसी ने 11 हजार टन का दिया ठेका, तुर्की से होगा आयात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
प्याज की कीमत पर नियंत्रण की कवायद, एमएमटीसी ने 11 हजार टन का दिया ठेका, तुर्की से होगा आयात
Sun, 01 Dec 2019 03:53 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 01 Dec 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। सरकारी कंपनी खनिज तथा धातु व्यापार निगम लिमिटेड (एमएमटीसी) ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए प्याज आयात करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, एमएमटीसी ने तुर्की से 11 हजार टन प्याज आयात करने का नया ठेका दिया है। एमएमटीसी द्वारा प्याज के आयात के लिये दिया गया यह दूसरा ठेका है। कंपनी पहले ही मिस्र से 6,090 टन प्याज आयात का आर्डर दे चुकी है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने 1.2 लाख टन प्याज आयात करने की मंजूरी दी थी। देश के विभिन्न हिस्सों में प्याज की खुदरा कीमतें 75 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाने के बाद इसकी आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार ने इसके आयात सहित कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
वहीं, प्याज के निर्यात पर पहले ही रोक लगा दी गई है। साथ ही थोक और खुदरा विक्रेताओं के लिए प्याज के भंडारण की अधिकतम सीमा तय कर दी गई है। मिस्र से 6,090 टन प्याज इस महीने के दूसरे सप्ताह में मुंबई के जवाहर नेहरू पोर्ट टर्मिनल पर पहुंच जाएगा।
प्याज के भाव पर नियंत्रण के लिये गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में मंत्रियों का एक समूह बनाया गया है। इसमें वित्त मंत्री, उपभोक्ता मामलों के मंत्री, कृषि मंत्री और सड़क परिवहन मंत्री शामिल हैं।