{"_id":"645ee2513c5ae21b3b0c2454","slug":"minister-of-state-for-it-and-electronics-govt-aims-include-india-in-top-3-economies-of-the-world-by-2026-27-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Economy: भारत को शीर्ष-3 अर्थव्यवस्था में देखना सरकार का लक्ष्य, जापान और जर्मनी से ज्यादा पीछे नहीं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Indian Economy: भारत को शीर्ष-3 अर्थव्यवस्था में देखना सरकार का लक्ष्य, जापान और जर्मनी से ज्यादा पीछे नहीं
Sat, 13 May 2023 06:35 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 13 May 2023 06:35 AM IST
सार
सरकार का ध्यान अपनी बेहतर नीतियों के जरिये भारत को वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में एक गंभीर और प्रतिस्पर्धी भागीदार बनने के लिए आगे बढ़ाने पर है। एपल, सैमसंग और सिस्को जैसी कंपनियां अब भारत आ रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2026-27 तक भारत को दुनिया की शीर्ष-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है। जापान और जर्मनी से हम बहुत पीछे नहीं हैं। ऐसे में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना हमारे लक्ष्य के मुताबिक है।
उन्होंने कहा, सरकार का ध्यान अपनी बेहतर नीतियों के जरिये भारत को वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में एक गंभीर और प्रतिस्पर्धी भागीदार बनने के लिए आगे बढ़ाने पर है। एपल, सैमसंग और सिस्को जैसी कंपनियां अब भारत आ रही हैं।
निर्माण और डिजाइन में पैदा हुए अवसर
सरकार ने सिर्फ 14 महीने में निर्माण और डिजाइन में मौके पैदा किए हैं। भारत 2024 तक 100 सेमीकंडक्टर डिजाइन स्टार्टअप बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस क्षेत्र में जल्द 85 हजार उच्च कुशल पेशेवरों का प्रतिभा पूल होगा।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में लगातार घाटे में चल रहे क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर हुई चर्चा
वित्त मंत्रालय ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) से कहा कि वे वित्तीय समावेश के मामले में प्रदर्शन सुधारने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कर्ज वितरण में सुधार करें। वित्तीय सेवाओं के विभाग के सचिव विवेक जोशी की अगुवाई में हुई क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की समीक्षा बैठक में इन बैंकों की वित्तीय व्यवहार्यता योजनाओं पर चर्चा की गई। इसकी वजह यह है कि कुछ आरआरबी घाटे में चल रहे हैं। शुक्रवार को बैठक के दौरान जोशी ने कहा कि आरआरबी को वित्तीय समावेश की दिशा में सरकारी प्रयासों के अनुरूप कदम उठाने होंगे। बैठक में वित्तीय सेवाओं के विभाग, आरबीआई, नाबार्ड, प्रायोजक बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आरआरबी के चेयरपर्सन भी शामिल हुए।
कार्वी के पूर्व अधिकारियों पर 1.9 करोड़ का जुर्माना
बाजार नियामक सेबी ने कार्वी समूह के चार पूर्व अधिकारियों पर 1.9 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इसका भुगतान 45 दिन में करना है। ग्राहकों की पूंजी की हेराफेरी से जुड़े मामलों में नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई है।
विदेशी मुद्रा भंडार 7.2 अरब डॉलर बढ़ा, 11 माह के शीर्ष पर
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5 मई को समाप्त सप्ताह में 7.2 अरब डॉलर बढ़कर 595.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह इसका 11 महीने का उच्च स्तर है। इससे पिछले सप्ताह भंडार 4.53 अरब डॉलर घटकर 588.78 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। आरबीआई के शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक, 5 मई वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति 6.53 अरब डॉलर बढ़कर 526.02 अरब डॉलर पहुंच गई। सोने का भंडार 65.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.31 अरब डॉलर पर पहुंच गया। देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्तूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उसके बाद रुपये में गिरावट रोकने के लिए आरबीआई ने डॉलर बेचना शुरू कर दिया था।