फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Microsoft's troubles intensify in America, FTC begins antitrust investigation; Know what the charges are

Microsoft: अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट की मुश्किलें तेज, एफटीसी ने अविश्वास की शुरू की जांच; जानें क्या है आरोप

Fri, 29 Nov 2024 05:39 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 29 Nov 2024 05:39 AM IST
सार

एफटीसी जांच रही है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने सॉफ्टवेयर बाजार की ताकत का दुरुपयोग कर रहा है या नहीं। आरोप है कि कंपनी क्लाउड प्लेटफॉर्म एज्योर से ग्राहकों का डाटा अन्य प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करना मुश्किल बना रही है।

विज्ञापन
Microsoft's troubles intensify in America, FTC begins antitrust investigation; Know what the charges are
Microsoft - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिकी व्यापार आयोग (एफटीसी)  ने माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ बड़ी जांच शुरू की है। इसके दायरे में सॉफ्टवेयर लाइसेंसिंग और क्लाउड कंप्यूटिंग कारोबार के तरीके हैं। जांच को एफटीसी की चेयरपर्सन लीना खान ने मंजूरी दी, जो जनवरी में पद से हट सकती हैं। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद जांच को लेकर अनिश्चितता है, क्योंकि ट्रंप एक व्यापार के लिए नरम रुख रखने वाले को नियुक्त कर सकते हैं। उनके पूर्व कार्यकाल में कंपनी को काफी फायदा भी हुआ।
विज्ञापन


एफटीसी कर रही जांच
एफटीसी जांच रही है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने  सॉफ्टवेयर बाजार की ताकत का दुरुपयोग कर रहा है या नहीं। आरोप है कि कंपनी क्लाउड प्लेटफॉर्म एज्योर से ग्राहकों का डाटा अन्य प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करना मुश्किल बना रही है। इसके अलावा साइबर सुरक्षा और एआई उत्पादों से जुड़े माइक्रोसॉफ्ट के तौर-तरीके भी एफटीसी जांच के दायरे में है। इस मामले में प्रतिद्वंद्वियों का आरोप है कि कंपनी अपने लाइसेंसिंग नियमों से ग्राहकों को एज्योर के साथ बने रहने के लिए मजबूर करती है। 
विज्ञापन


एफटीसी ने मांगी विस्तृत जानकारी
ब्लूमबर्ग की  रिपोर्ट के मुताबिक, एफटीसी ने  कंपनी से कई जानकारियां मांगी हैं। इसमें उसका एआई स्टार्टअप इंफ्लेक्शन एआई के साथ 65 करोड़ डॉलर का सौदा भी शामिल है। जांच एजेंसी पहले से ही  माइक्रोसॉफ्ट और ओपन एआई की जांच कर रही है कि क्या वे एआई प्रतिस्पर्धा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के रुख पर अभी असमंजस
एंटीट्रस्ट पर कानूनी सेवा देने वाली फर्म डॉयल बार्लो एंड मजार्ड के वकील एंड्रे बार्लो के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने एंटीट्रस्ट कानूनों को सख्ती से लागू किया। उन्होंने बताया कि इसने गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों के खिलाफ मुकदमे दायर किए। उनका कहना है कि प्रशासन बदलने से चल रही जांचें हमेशा खत्म नहीं होतीं, प्राथमिकताएं जरूर बदल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed