फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Microsoft discriminated, will pay Rs 117 crore to employees

Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट ने किया भेदभाव, कर्मियों को करेगी 117 करोड़ रुपये का भुगतान

Thu, 04 Jul 2024 06:09 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सैन फ्रांसिस्को
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सैन फ्रांसिस्को Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Jul 2024 06:09 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प में छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों से भेदभाव करने पर कंपनी को 117 करोड़ रुपये भुगतान देना होगा। कैलिफोर्निया के नागरिक अधिकार विभाग ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन
Microsoft discriminated, will pay Rs 117 crore to employees
Microsoft - फोटो : Microsoft

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने के मामले को निपटाने के लिए 1.44 करोड़ डॉलर (117 करोड़ रुपये) का भुगतान करने को तैयार हो गई है। कैलिफोर्निया के नागरिक अधिकार विभाग (सीआरडी) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन

मामले की जांच कैलिफोर्निया एजेंसी ने 2020 में शुरू की थी। सांता क्लारा काउंटी की अदालत में फैसला आने के बाद माइक्रोसॉफ्ट भुगतान करने को तैयार हुई। आगे भेदभाव न होने पाए इसके लिए एक स्वतंत्र एजेंसी निगरानी रखेगी। दरअसल, जिन कर्मचारियों ने गर्भावस्था, दिव्यांगता, बीमारी परिवार के सदस्य की देखभाल व अन्य कारणों के लिए छुट्टी ली  तो कंपनी ने उन्हें कम बोनस  दिया। साथ ही उनकी समीक्षा के दौरान उन्हें कमतर दिखाया गया। इसके चलते कई कर्मचारियों को  न तो वेतन बढ़ा और न ही पदोन्नति की गई।

विज्ञापन

पात्र कर्मचारियों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये

अदालत के फैसले के अनुसार कंपनी में 13 मई 2017 से काम कर रहे कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा। प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 1,500 डॉलर (1.25 लाख रुपये) का बेसिक भुगतान प्राप्त होगा। इसके अलावा वेतन और रोजगार की अवधि जैसे कारकों के आधार पर और अधिक राशि मिलेगी। राज्य नागरिक अधिकार एजेंसी के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट में दुनिया भर में लगभग 221,000 कर्मचारी हैं। इनमें से लगभग 7,000 कैलिफोर्निया में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed