फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   MHA grants FCRA nod to 67 associations across India this year so far

Biz Updates: गृह मंत्रालय ने देश के 67 संगठनां को एफसीआरए की मंजूरी दी, पढ़ें कारोबार जगत से जुड़ी अहम खबरें

Sat, 18 Jan 2025 07:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 18 Jan 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
MHA grants FCRA nod to 67 associations across India this year so far
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गृह मंत्रालय ने इस वर्ष अब तक कुल 67 संस्थाओं को विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम ( एफसीआरए ) के तहत प्रमाण पत्र प्रदान किए हैं। इन संस्थाओं को देश भर में बड़े समुदाय को लाभ पहुंचाने वाली सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, धार्मिक और आर्थिक गतिविधियों में शामिल होने के कारण यह प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इन संगठनों में दलाई लामा चैरिटेबल ट्रस्ट, संभावना ट्रस्ट, व्योमिनी सोशल फाउंडेशन और सेंटर फॉर इक्विटी एंड इंक्लूजन (सीईक्विन) समेत दिल्ली स्थित चार संस्थाएं भी शामिल हैं। इन्हें एफसीआरए के तहत अलग-अलग प्रमाण पत्र भी दिए गए हैं।

विज्ञापन


चीन, श्रीलंका ने मुद्रा विनिमय सुविधा तीन वर्ष के लिए बढ़ाई
चीन ने श्रीलंका को दी गई 10 अरब युआन या 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर की मुद्रा अदला-बदली सुविधा को तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। श्रीलंका के सेंट्रल बैंक ने कहा, "दिसंबर 2024 में श्रीलंका के सेंट्रल बैंक और पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने मूल समझौते में निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत, 2021 में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय मुद्रा स्वैप समझौते को तीन (3) वर्षों की अवधि के लिए सफलतापूर्वक नवीनीकृत किया।"
विज्ञापन


यह घोषणा गुरुवार को राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके की चीन की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा के अंत में जारी संयुक्त बयान में की गई। चीन ने अपदस्थ राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यकाल के दौरान स्वैप सुविधा का विस्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed