फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Meta CEO Mar Zuckerberg enters the $200 billion net worth club, Know the Ambani Adani Status

Meta: 200 अरब डॉलर की संपत्ति के क्लब में जकरबर्ग; मस्क-बेजोस पहले से लिस्ट में, भारतीय अरबपति हैं इतने पीछे

Wed, 25 Sep 2024 05:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 25 Sep 2024 05:24 PM IST
सार

Mark Zuckerberg: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 268 बिलियन डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं, जेफ बेजोस 216 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अब 200 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ इस खास क्लब में मेटा (फेसबुक) के संस्थापक मार्क जकरबर्ग भी शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
Meta CEO Mar Zuckerberg enters the $200 billion net worth club, Know the Ambani Adani Status
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

ब्लूमबर्ग के बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मेटा प्लेटफॉर्म्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग भी 200 अरब  डॉलर की कुल संपत्ति वालों के क्लब में शामिल हो गए हैं। जुकरबर्ग के अलावे इस लिस्ट में केवल एक्स के सीईओ एलन मस्क और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस का नाम है।

विज्ञापन


टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 268 बिलियन डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं, जेफ बेजोस 216 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अब 200 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ इस खास क्लब में मेटा (फेसबुक) के संस्थापक मार्क जकरबर्ग भी शामिल हो गए हैं। हाल के दिनों में उनकी संपत्ति में 71 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जिससे उनकी कुल संपत्ति 200 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन


संपत्ति बढ़ने के मामले में मार्क जकरबर्ग के बाद दूसरा नंबर एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग का है। उनकी कुल संपत्ति में 61.8 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई। हुआंग की कुल संपत्ति अब 106 बिलियन डॉलर हो गई है। वे ब्लूमबर्ग की सूची में 14वें नंबर पर हैं। इस वर्ष मस्क की व्यक्तिगत संपत्ति में 38.9 बिलियन डॉलर इजाफा हुआ है। वहीं, इस दौरान बेजोस की संपत्ति में 39.3 बिलियन डॉलर बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार दुनिया के शीर्ष तीन सबसे अमीर व्यक्ति अमेरिका से हैं और तकनीक के कारोबार से जुड़े हैं। सूची में चौथे स्थान पर फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं, जिन्होंने 183 बिलियन डॉलर की संपत्ति अर्जित की है। हालांकि, 2024 में अब तक उनकी संपत्ति में 24 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है।


लैरी एलिसन, बिल गेट्स, स्टीव बाल्मर, लैरी पेज, वॉरेन बफेट और सर्गेई ब्रिन शीर्ष 10 की सूची में हैं। इस वर्ष की शुरुआत में, 200 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति वाले एकमात्र व्यक्ति LVMH के सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट थे। हालांकि, इस साल उनके लक्जरी समूह के शेयरों में लगभग 16% की गिरावट आई है, जिससे उनकी अनुमानित संपत्ति में 30 बिलियन डॉलर की कमी आई है और घटकर 177 बिलियन डॉलर रह गई।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, जुलाई 2024 की फाइलिंग के आधार पर, जकरबर्ग की अधिकांश संपत्ति मेटा में लगभग 13% हिस्सेदारी से आई है। मेटा, जो फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मूल कंपनी है, इसने 2023 में 134.9 बिलियन डॉलर का राजस्व अर्जित किया और इसके लगभग 4 अरब मासिक उपयोगकर्ता हैं। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी 113 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 12वें स्थान पर हैं, जबकि गौतम अदाणी 105 बिलियन डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ 15वें नंबर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed