फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   merchant bankers for lic ipo Presentation In Front Of DIPAM this week

LIC IPO: आईपीओ का प्रबंधन करने की होड़ में 16 मर्चेंट बैंकर, DIPAM के सामने देंगे प्रस्तुतीकरण

Tue, 24 Aug 2021 11:43 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 24 Aug 2021 11:43 AM IST
सार

एलआईसी के आईपीओ का प्रबंधन करने की दौड़ में 16 मर्चेंट बैंकर शामिल हैं।

विज्ञापन
merchant bankers for lic ipo Presentation In Front Of DIPAM this week
Merchant Bankers एलआईसी - फोटो : pixabay

विस्तार

निवेशकों को जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का बेसब्री से इंतजार है। एलआईसी के आईपीओ मैनेजमेंट का काम हासिल करने के लिए मर्चेंट बैंकरों में होड़ है। बताया जाता है कि इसके लिए घरेलू और विदेशी सहित लगभग 16 मर्चेंट बैंकर रेस में हैं। ये बैंक्स 24 और 25 अगस्त को निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सामने प्रस्तुतीकरण देने वाले हैं। इसे भारत के कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम कहा जा रहा है।

विज्ञापन


दीपम के सर्कुलर के अनुसार, बीएनपी परिबास, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया और डीएसपी मेरिल लिंच (अब बोफा सिक्योरिटीज) सहित अंतरराष्ट्रीय बैंकर मंगलवार को प्रस्तुतीकरण देंगे। इनमें गोल्डमैन सैश (इंडिया) सिक्योरिटीज, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), जेपी मॉर्गन इंडिया और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं बुधवार को एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और यस सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड दीपम के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुतीकरण देंगे। मालूम हो कि 15 जुलाई को दीपम ने एलआईसी के आईपीओ के लिए मर्चेंट बैंकर की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के चेयरमैन एमआर कुमार ने बताया था कि कंपनी का बहुप्रतीक्षित आईपीओ दिसंबर तक लाने की तैयारी है। इसके लिए मूल्यांकन का काम तेजी से किया जा रहा है। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने आईपीओ के नियमों में बदलाव किया था, जिससे एलआईसी के आईपीओ लाने की राह आसान हो गई है। नए नियमों के अनुसार, कंपनी अब मौजूदा 10 फीसदी के बजाय पांच फीसदी हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए बेच सकती है। 


ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मामले से परिचित एक व्यक्ति के अनुसार, भारत एलआईसी में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति देने पर विचार कर रहा है, जो एक एकल विदेशी निवेशक को फर्म में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने में सक्षम बना सकता है। कोई भी रणनीतिक निवेश एक सीमा के अधीन होगा, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसका स्तर क्या होगा। इस महीने की शुरुआत में एक बैठक में भाग लेने वालों ने सरकारी बैंकों पर 20 फीसदी एफडीआई सीमा का उल्लेख किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed