फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   mehul choksey denies involvement in pnb scam, says he has been trapped by agencies

पीएनबी घोटाले से नहीं है मेरा संबंध, संपत्ति फ्रीज होने से हो रही है मुश्किल-मेहुल चोकसी

Thu, 28 Mar 2019 11:00 AM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Thu, 28 Mar 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
mehul choksey denies involvement in pnb scam, says he has been trapped by agencies

पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक मेहुल चोकसी ने कहा है कि उसका उन कंपनियों से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है, जिनके खिलाफ जांच चल रही है। वो इन कंपनियों से 2000 में ही निकल गया था और बैंक को इस बारे में सूचना दे दी थी। 

विज्ञापन


चोकसी ने घोटाले से बाहर आने के लिए अपने वकीलों के द्वारा बयान जारी किया है। चोकसी ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक को मैंने 1995 में केवाईसी दी थी। बैंक ने मेरी जानकारी को अपडेट नहीं किया। इसके बाद से ही जांच एजेंसियां मेरे पीछे पड़ गई हैं। चोकसी ने कहा मैं अपने कर्ज चुकाना चाहता हूं। लेकिन संपत्ति फ्रीज होने से नहीं चुका पा रहा हूं। 

विज्ञापन

mehul choksey denies involvement in pnb scam, says he has been trapped by agencies

मेहुल ने छोड़ दी है भारत की नागरिकता

मेहुल घोटाला उजागर होने से अपने भांजे नीरव मोदी और परिवार के साथ पहले ही देश छोड़कर भाग चुका था। बाद में उसने भारत की नागरिकता भी छोड़ दी और वो फिलहाल कैरिबियाई देश एंटिगुआ का नागरिक है। 

बीमारी का दिया था हवाला

मेहुल चोकसी ने मुंबई की प्रिवेंशन ऑफ मनी लांडरिंग (पीएमएलए) अदालत में एक नया आवेदन किया है। आवेदन में उसका कहना है कि उसका बीमारियों का लंबा इतिहास रहा है जिसमें दिल, पैर में कष्टदायक दर्द और दिमाग में थक्का शामिल है। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई ने चोकसी को प्रत्यर्पित करने को लेकर एंटीगुआ की एजेंसियों को दस्तावेज भेजे हैं और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चोकसी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और जांच एजेंसियां एंटीगुआ की ओर से जवाब मिलने का इंतजार कर रही हैं। पिछले साल अगस्त में भारत ने एंटीगुआ से चोकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था।

इससे पहले ईडी याचिका को खारिज करने के लिए चोकसी ने 34 पन्नों का जवाब भेजा था। उसने कहा था कि वह पंजाब नेशनल बैंक की बकाया राशि को वापस करने के संबंध में बातचीत कर रहा है। चोकसी ने अपनी बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं का  हवाला देते हुए कहा था कि उसके लिए भारत आने के लिए 41 घंटे लंबी यात्रा करना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed