{"_id":"6309b576cb2197070d15ef09","slug":"meesho-superstore-meesho-closed-its-grocery-business-so-many-people-lost-their-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meesho Superstore: मीशो ने अपना किराना कारोबार बंद किया, इतने लोगों ने गंवाई नौकरी!","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Meesho Superstore: मीशो ने अपना किराना कारोबार बंद किया, इतने लोगों ने गंवाई नौकरी!
Sat, 27 Aug 2022 12:26 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
meesho
- फोटो : meesho
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू सोशल कॉमर्स कंपनी मीशो ने कथित तौर पर भारत में अपना किराना कारोबार बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुपरस्टोर नाम की इस सेवा को भारत के 90 प्रतिशत से अधिक शहरों (नागपुर और मैसूर को छोड़कर) में बंद कर दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर लोगों की नौकरी चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के इस फैसले से तकरीबन 300 Meesho कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है।
विज्ञापन
कंपनी ने नहीं जारी किया है आधिकारिक बयान
कंपनी ने इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि बीते अप्रैल में मीशो ने Farmiso को Superstore के नाम से रीब्रांड किया था, जिसका उद्देश्य टियर 2 बाजारों में दैनिक उपभोग की वस्तुओं की उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करना था।
विज्ञापन
अप्रैल में कंपनी ने 150 से अधिक कर्मचारियों को किया था बाहर
अप्रैल महीने में कंपनी ने 150 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया था जिनमें से ज्यादातर Farmiso से थे, क्योंकि इसका उद्देश्य कंपनी का अपने किराना व्यवसाय को मुख्य प्लेटफॉर्म के भीतर एकीकृत करना था। उससे पहले सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान भी 200 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की थी।
विज्ञापन
छह राज्यों में चल रहे थे मीशो सुपरस्टोर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ज्यादातर शहरों में कंपनी ने अपने किराना कारोबार का परिचालन बंद करने का फैसला कम राजस्व और अधिक खर्च को देखते हुए लिया। बता दें कि मीशो सुपरस्टोर छह राज्यों - कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चल रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक मीशो ने नौकरी से निकाले गए लोगों को विच्छेद पैकेज के रूप में दो महीने का वेतन देने की पेशकश की है।
मीशो ने हाल ही में 10 करोड़ ट्रांजैक्शन यूजर्स का हासिल किया है लक्ष्य
मीशो हाल ही में 10 करोड़ ट्रांजैक्शन यूजर्स के लक्ष्य तक पहुंच गया है। कुछ समय पूर्व कंपनी ने दावा किया था कि मार्च 2021 के बाद से प्लेटफॉर्म पर लेन-देन करने वाले उपयोगकर्ताओं में 5.5 गुना की वृद्धि हुई, जबकि इसी अवधि के दौरान कंपनी का फैलाव नौ गुना बढ़कर 72 मिलियन हो गया।