फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   mdh everest spice row after singapore hong kong ban on indian masala products due to pesticide

MDH Everest Spice: हांगकांग ने इन भारतीय मसालों की बिक्री पर लगाई रोक, उत्पादों में कीटनाशक मिलने का दावा

Mon, 22 Apr 2024 02:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 22 Apr 2024 02:15 PM IST
सार

हांगकांग सरकार के अधिकारियों ने रुटीन फूड सर्विलांस के दौरान तीन रिटेल दुकानों से इन मसालों के सैंपल लिए थे। इन सैंपल्स की जांच में ही मसालों में कीटनाशक एथीलीन ऑक्साइड के होने का दावा किया गया।

विज्ञापन
mdh everest spice row after singapore hong kong ban on indian masala products due to pesticide
एवरेस्ट और एमडीएच के मसालों को लेकर विवाद - फोटो : एवरेस्ट/ एमडीएच डॉट कॉम

विस्तार

हांगकांग की सरकार ने भारत के मशहूर मसाला ब्रांड्स एमडीएच प्राइवेट लिमिटेड और एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के चार उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। हांगकांग की सरकार का दावा है कि जांच में इन मसालों में कीटनाशक पाया गया है, जो सेहत के लिए खतरनाक है। हांगकांग सरकार ने मसालों की बिक्री पर रोक लगा दी है। इससे पहले सिंगापुर की सरकार ने भी भारतीय मसाला ब्रांड्स पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन


हांगकांग की सरकार ने इन उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध
हांगकांग के सेंटर फॉर फूड सेफ्टी विभाग ने बताया है कि कई मसाला उत्पादों में कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड  मिला पाया गया है। हांगकांग की सरकार ने लोगों से इन उत्पादों का सेवन नहीं करने की अपील की है और साथ ही इन उत्पादों की बिक्री पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया। जिन मसालों पर रोक लगाई गई है, उनमें एमडीएच का उत्पाद मद्रास करी पाउडर, सांभर मसाला मिक्स मसाला पाउडर और करी पाउडर मिक्स मसाला और एवरेस्ट का उत्पाद फिश करी मसाला शामिल है। हांगकांग की सरकार ने इन उत्पादों के आयात पर रोक लगाने और तुरंत उन्हें दुकानों में बिक्री की जगह से हटाने के निर्देश के साथ ही पहले से मौजूद उत्पादों को वापस भेजने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन


सिंगापुर ने भी लगाया था बैन
हांगकांग सरकार के अधिकारियों ने रुटीन फूड सर्विलांस के दौरान तीन रिटेल दुकानों से इन मसालों के सैंपल लिए थे। इन सैंपल्स की जांच में ही इनमें कीटनाशक एथीलीन ऑक्साइड के होने का दावा किया गया। कैंसर पर रिसर्च करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने बताया कि एथीलीन ऑक्साइड इंसानों में कैंसर का कारण बन सकता है। हांगकांग की सरकार ने बताया है कि उनके निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 50 हजार डॉलर का जुर्माना और छह महीने की जेल की सजा हो सकती है। हाल ही में सिंगापुर की फूड एजेंसी ने भी एवरेस्ट के फिश करी मसाला में कीटनाशक होने का दावा करते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed