फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mastercard and Visa suspend operations in Russia After Invasion Of Ukraine

रूस को बड़ा झटका: वीजा और मास्टरकार्ड ने सेवा बंद करने का लिया फैसला, देश की वित्तीय व्यवस्था पर एक और प्रहार

Sun, 06 Mar 2022 07:49 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 06 Mar 2022 07:49 AM IST
सार

बैंकिग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मास्टरकार्ड और वीजा ने रूस में लेनदेन का सभी काम बंद कर दिया है। कंपनी ने यूक्रेन में रूसी कार्रवाई के खिलाफ यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
Mastercard and Visa suspend operations in Russia After Invasion Of Ukraine
वीजा-मास्टर कार्ड - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 11वें दिन भी जंग जारी है। रूस को रोकने के लिए अमेरिका समेत कई बड़े देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगाकर उसकी अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने की कोशिश में लग गए हैं। इसी क्रम में वीजा और मास्टरकार्ड ने भी कड़े कदम उठाते हुए वहां से अपनी सभी सेवाओं को निलंबित करने का फैसला लिया है। इस एक्शन के तहत रूसी बैंकों द्वारा जारी किए गए  मास्टर और वीजा कार्ड अब देश के बाहर काम नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


वीजा ने जारी किया बयान
वीजा ने शनिवार को एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि रूस में तत्काल प्रभाव से हम अपनी सेवा बंद कर रहे हैं। हालांकि पुराने पेंडिंग पड़े मामले अभी निपटाए जाएंगे और लेनदेन पूरा हो जाने पर काम बंद हो जाएगा। रूस में जारी किए गए वीजा कार्ड के साथ शुरू किए गए सभी लेन-देन अब देश के बाहर काम नहीं करेंगे। इसके अलावा वीजा के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल केली ने अपने एक बयान में कहा कि हम यूक्रेन पर रूस के अकारण आक्रमण और अस्वीकार्य घटनाओं के बाद कार्रवाई करने के लिए मजबूर हैं। दुनिया भर में कई अन्य कंपनियों ने भी यूक्रेन पर हमले के कारण रूस और उसके लोगों पर वित्तीय दबाव बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं। यह युद्ध विश्व में शांति और स्थिरता के लिए चल रहे अभियान के लिए खतरा है।
विज्ञापन


मास्टर कार्ड ने भी जारी किया बयान
मास्टरकार्ड ने शनिवार को कहा कि रूसी बैंकों द्वारा जारी किए गए कार्ड अब उसके नेटवर्क द्वारा काम नहीं होंगे और देश के बाहर जारी किया गया कोई भी कार्ड रूसी स्टोर या एटीएम पर काम नहीं करेगा। मास्टरकार्ड ने अपने बयान में आगे कहा कि हम इस फैसले को हल्के में नहीं लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed