Report: मारुति दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी वाहन कंपनी, कई दिग्गजों से आगे; 57.6 अरब डॉलर पहुंची बाजार पूंजी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने फोर्ड मोटर, जनरल मोटर्स और फॉक्सवैगन जैसे कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। खास बात है कि वह जापान की अपनी मूल कंपनी सुजुकी मोटर से भी बाजार पूंजी में आगे निकल गई है।
विस्तार
मारुति सुजुकी इंडिया बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी बन गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने फोर्ड मोटर, जनरल मोटर्स और फॉक्सवैगन जैसे कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। खास बात है कि वह जापान की अपनी मूल कंपनी सुजुकी मोटर से भी बाजार पूंजी में आगे निकल गई है।
दिग्गजों को ऐसे पीछे छोड़ा
- 57.6 अरब डॉलर पहुंच गई मारुति की बाजार पूंजी
- 57.1 अरब डॉलर है जनरल मोटर्स का मूल्यांकन
- 55.7 अरब डॉलर फॉक्सवैगन व 46.3 अरब डॉलर फोर्ड मोटर का पूंजीकरण
- 29 अरब डॉलर है मारुति की मूल कंपनी सुजुकी मोटर का मूल्यांकन
जीएसटी 2.0 की सबसे बड़ी लाभार्थी
- 60% से अधिक बिक्री होती है मारुति को छोटी कारों से nजीएसटी सुधारों की सबसे बड़ी लाभार्थी है कंपनी
टेस्ला सबसे मूल्यवान कंपनी
| कंपनी | बाजार पूंजी (डॉलर में) |
|---|---|
| टेस्ला | 1.47 लाख करोड़ |
| टोयोटा | 314 अरब |
| बीवाईडी | 133 अरब |
| फेरारी | 92.7 अरब |
| बीएमडब्ल्यू | 61.3 अरब |
| मर्सिडीज-बेंज | 59.8 अरब |
ये भी पढ़ें: Report: जीएसटी में सुधार से अगले साल तक महंगाई कम करने में मिलेगी मदद, वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट
शेयरों में जोरदार उछाल से लाभ
- 32.26 फीसदी उछले हैं मारुति के शेयर एक अगस्त से अब तक
- 12,299 रुपये पर बंद हुआ था कंपनी का शेयर एक अगस्त को
- 16,305.95 रुपये पर पहुंच गया 26 सितंबर को
- इस अवधि में ह्यूंडई मोटर के शेयर 20.88 फीसदी और टाटा मोटर्स के 3.73 फीसदी उछले