फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Recent GST rate cuts to help lower inflation by next year: FinMin report

Report: जीएसटी में सुधार से अगले साल तक महंगाई कम करने में मिलेगी मदद, वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट

Fri, 26 Sep 2025 08:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 26 Sep 2025 08:29 PM IST
सार

Report: जीएसटी दरों में हालिया कटौती से अगले साल मुद्रास्फीति कम करने में मदद मिलेगी और देश की विकास संभावनाओं में भी तेजी आएगी। वित्त मंत्रालय ने हर महीने आने वाली अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। आइए इस बारे में जानें।

विज्ञापन
Recent GST rate cuts to help lower inflation by next year: FinMin report
निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

विस्तार

जीएसटी दरों में हालिया कटौती से अगले साल मुद्रास्फीति कम करने में मदद मिलेगी और देश की विकास संभावनाओं में भी तेजी आएगी। वित्त मंत्रालय ने हर महीने आने वाली अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। रिपोर्ट में कहा गया है, "यह सावधानी कम करने का समय नहीं है। अनिश्चितताएं और जोखिम बने हुए हैं।" रिपोर्ट में आगे ककहा गया कि फिलहाल जोखिम प्रबंधनीय प्रतीत होते हैं, लेकिन वे मौजूद हैं।

विज्ञापन


यदि टैरिफ अनिश्चितताएं बनी रहती हैं, तो निर्यात क्षेत्रों पर असर पड़ेगा, जिसका घरेलू रोजगार, आय और उपभोग पर भी असर पड़ेगा। वित्त मंत्रालय ने अपनी मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा है कि नए एच1बी वीजा चाहने वालों पर शुल्क वृद्धि लागू करने का अमेरिकी सरकार का फैसला व्यापार अनिश्चितताओं के जोखिमों की ओर ध्यान ले जाता है। इससे अब तक अप्रभावित सेवा क्षेत्र भी प्रभावित हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार के सुधार एजेंडे से व्यापार व्यवधानों के प्रतिकूल प्रभावों से अर्थव्यवस्था को सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed